Best gaming keyboard under 2000: अक्सर जब हम अपने लिए एक बेस्ट क्वालिटी का कीबोर्ड ढूँढने निकलते हैं, तो हज़ारों कीबोर्ड्स की लिस्ट देखकर सिर चकरा जाता है। एक वक्त ऐसा था जब मैं भी ऑनलाइन keyboard की लिस्ट देखकर बहुत कंफ्यूज हो जाता था और सोचता था कि आखिर मैं सही कीबोर्ड कैसे चुनूं? और इतने सारे ऑप्शन्स में से मेरी ज़रूरत के हिसाब से नंबर 1 सबसे अच्छा कीबोर्ड कौन सा है?
चाहे आप एक प्रो-गेमर हों, दिन भर ऑफिस का काम करते हों, या फिर मेरी तरह एक ब्लॉगर हों जो घंटों तक आर्टिकल टाइप करता है आपका कीबोर्ड ही आपका सबसे बड़ा हथियार है! अगर कीबोर्ड की बटन हार्ड हैं या टाइपिंग करते वक़्त उंगलियों में दर्द होने लगता है, तो काम करने का सारा मज़ा खराब हो जाता है। अक्सर लोग नया पीसी (PC) या लैपटॉप तो बहुत महंगा ले लेते हैं, लेकिन कीबोर्ड पर आकर थोड़ा सा कंजूसी कर जाते हैं।

हेलो दोस्तों, BestWalaGadget.in में आपका स्वागत है!
आज इंटरनेट पर हर कोई सर्च कर रहा है कि gaming ke liye sabse accha keyboard kaun sa hai review, या फिर ऑफिस और टाइपिंग के लिए कौन सा कीबोर्ड लेना चाहिए। इसलिए आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लाए हैं टॉप कीबोर्ड्स की एक मास्टर लिस्ट, जो मैंने अपने सालों के एक्सपीरियंस से तैयार की है।
इस लिस्ट में हमने हर यूज़र और हर बजट का ध्यान रखा है। अगर आप एक गेमर हैं और best gaming keyboard under 1000 ढूंढ रहे हैं, या आपको कोडिंग और तेज़ टाइपिंग के लिए एक mechanical keyboard under 2000 चाहिए, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। हमने वायरलेस, RGB, और कॉम्बो (Keyboard + Mouse) सभी कैटेगरीज को कवर किया है।
तो चलिए आपका कंफ्यूजन दूर करते हैं और देखते हैं कि आपकी उंगलियों और आपके बजट के लिए कौन सा कीबोर्ड सबसे परफेक्ट रहेगा! 👇
1. EvoFox Fireblade TKL (गेमिंग के लिए Best Gaming Keyboard Under 1000)

अगर आप अमेज़न या फ्लिपकार्ट पर 1000 रुपये से कम कीमत में कोई ऐसा कीबोर्ड ढूँढ रहे हैं जो बिल्कुल महंगे मैकेनिकल कीबोर्ड जैसी फील दे, तो आपकी तलाश यहाँ खत्म होती है!
अगर आप गेम खेलने के दीवाने हैं और आपको एक ऐसा कीबोर्ड चाहिए जिसकी Keys (बटन) दबाने पर एक अलग ही मज़ा आए और कानों में वो सुहानी ‘टक-टक’ की आवाज़ (Clicky sound) गूंजे, तो EvoFox Fireblade TKL Semi-Mechanical Keyboard से बेहतर कुछ नहीं। जब आप गेम खेलते वक़्त इसकी कीज़ (Keys) प्रेस करते हैं, तो इसमें आपको बिल्कुल एक असली mechanical keyboard under 1000 वाली प्रीमियम फीलिंग आती है।
आइए जानते हैं इस कीबोर्ड के धांसू फीचर्स जो इसे खास बनाते हैं:
- शानदार RGB लाइट शो: अगर आप RGB लाइट्स के दीवाने हैं, तो इसमें आपको 3 अलग-अलग तरह के ‘Breathing Effect’ और ‘Rainbow Backlit’ लाइट मोड्स मिलते हैं। रात के अंधेरे में गेम खेलते समय यह आपके सेटअप को एक अलग ही लुक देता है।
- लाइट कंट्रोल का पूरा ऑप्शन: अगर कभी काम करते हुए आपको इसकी लाइट परेशान करती है, तो आप ‘Fn + Light Key’ दबाकर इसे तुरंत बंद कर सकते हैं, और जब मन करे तब वापस चालू भी कर सकते हैं।
- Floating Keycaps और 19 Anti-Ghosting: इसकी कीज़ (बटन) थोड़ी उठी हुई (Floating) हैं, जिससे टाइपिंग बहुत स्मूथ होती है। साथ ही 19 Anti-Ghosting कीज़ होने की वजह से, अगर आप गेमिंग के दौरान एक साथ कई बटन दबाते हैं, तो भी यह एकदम सही काम करेगा।
- 12 मल्टीमीडिया कीज़: इसमें ऊपर की तरफ 12 मल्टीमीडिया कीज़ दी गई हैं, जिससे आप गेम खेलते हुए भी म्यूज़िक कंट्रोल या आवाज़ कम-ज़्यादा कर सकते हैं।
- मज़बूत केबल और कनेक्टिविटी: यह आपके PC और लैपटॉप से USB केबल के ज़रिए कनेक्ट होता है। इसकी वायर नॉर्मल नहीं बल्कि एक बहुत ही मज़बूत ‘Braided Cable’ (धागे वाली तार) है जो जल्दी कटती या खराब नहीं होती। इसमें Windows Lock Key का फीचर भी है ताकि गेम के बीच में गलती से गेम मिनीमाइज़ न हो जाए।
निष्कर्ष (Verdict): अगर आपका बजट टाइट है (हज़ार रुपये के अंदर) और आपको एक दमदार, टक-टक आवाज़ वाला और लाइटों से सजा हुआ गेमर कीबोर्ड चाहिए, तो इस कीबोर्ड को आप आँखें बंद करके ले सकते हैं! पुरे 1 Year Warranty के साथ
2. Ant Esports KM1610 (Best Gaming Keyboard and Mouse Combo Under 1000)

अगर आपको कीबोर्ड के साथ एक बेहतरीन माउस भी चाहिए, वो भी बेहद कम कीमत में, तो आपकी तलाश यहाँ पूरी होती है। जो लोग best gaming keyboard and mouse combo under 1000 ढूंढ रहे हैं, उनके लिए यह एक ‘पैसा वसूल’ डील है!
सफ़ेद और काले (White & Black) कलर की शानदार Keys वाला कीबोर्ड और साथ में एक प्यारा सा RGB लाइट वाला माउस इसे देखकर आप भी कहेंगे, “अरे वाह! इतने कम दामों में इतना तगड़ा कॉम्बो?” 1000 रुपये से कम कीमत में एक ऐसा बेहतरीन rgb keyboard and mouse सेटअप मिलना सच में आपको अलग ही लेवल का मज़ा देगा। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं Ant Esports KM1610 की, जो बजट गेमर्स की पहली पसंद बना हुआ है।
आइए देखते हैं 1000 रुपये से कम में यह कॉम्बो आपको क्या-क्या देता है:
- शानदार डिज़ाइन (Rainbow & RGB): इस कॉम्बो में आपको एक ‘Rainbow Backlit Keyboard’ और साथ में ‘7 Colour RGB Mouse’ मिलता है, जो आपके कंप्यूटर टेबल को पूरी तरह से एक गेमिंग सेटअप में बदल देता है।
- शांत टाइपिंग (बिना टक-टक की आवाज़): अगर आपको गेमिंग के साथ-साथ डेली ऑफिस का काम या टाइपिंग करनी है, तो यह आपके लिए बेस्ट चॉइस है। इसमें मैकेनिकल कीबोर्ड की तरह बहुत ज़्यादा ‘टक-टक’ की आवाज़ नहीं आती, जिससे आप रात में शांति से अपना काम कर सकते हैं।
- माउस की अचूक स्पीड (3600 DPI): इसके माउस में गेमिंग के लिए 3600 DPI (Higher Precision) का सपोर्ट दिया गया है, यानी गेम खेलते समय आपका निशाना या मूवमेंट एकदम सटीक और फ़ास्ट रहेगा।
- लंबे समय तक चलने वाला (Durability): कंपनी इसमें ’10 Million Clicks’ (एक करोड़ बार बटन दबाने) की लाइफ की गारंटी देती है, यानी यह कीबोर्ड सालों-साल आपका साथ निभाएगा।
- वारंटी और कनेक्टिविटी: यह पूरी 1 साल की वारंटी के साथ आता है। इसे चलाना बहुत आसान है, बस इसकी USB केबल को अपने लैपटॉप या PC में लगाइए और काम शुरू!
निष्कर्ष (Verdict): अमेज़न पर इसकी कीमत अक्सर 800 रुपये के आस-पास ही रहती है (कभी-कभी थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है)। अगर आपको ऑफिस और गेमिंग दोनों के लिए एक सस्ता, टिकाऊ और साइलेंट कॉम्बो चाहिए, तो इस rgb mouse and keyboard को तुरंत कार्ट में डाल लीजिए।
Best Smartwatch Fastrack Watches For Women: 2000
3. SpinBot Rage K20 (म्यूज़िक लवर्स और Volume Control Knob वाला कीबोर्ड)

जो लोग अपने लैपटॉप या PC पर काम करते वक़्त या गेम खेलते वक़्त म्यूज़िक सुनते रहते हैं, उन्हें बार-बार वॉल्यूम कम या ज़्यादा करने के लिए माउस का इस्तेमाल करना पड़ता है। लेकिन सोचिए, अगर आपको एक ऐसा शानदार rgb keyboard with volume control मिल जाए, तो आपके PC सेटअप को एक नया और प्रीमियम फीचर मिल जाएगा!
SpinBot Rage K20 एक ऐसा ही धांसू कीबोर्ड है। चूँकि यह एक ‘Metal Body’ (मेटल बॉडी) वाला कीबोर्ड है, इसलिए यह थोड़ा सा भारी और एकदम मज़बूत है, जो टाइपिंग करते समय टेबल से खिसकता नहीं है।
आइए देखते हैं इस ‘म्यूज़िक फ्रेंडली’ कीबोर्ड के दमदार फीचर्स:
- घूमने वाला वॉल्यूम कंट्रोल (Volume Knob): इसमें आपको एक प्रीमियम ‘Volume Control Knob’ मिलता है। आप इसे गोल घुमाकर तुरंत आवाज़ को Vol+ या Vol- कर सकते हैं।
- म्यूज़िक कंट्रोल बटन्स: वॉल्यूम नॉब के ठीक बगल में 3 और एक्स्ट्रा बटन दिए गए हैं, जिनसे आप बिना स्क्रीन छुए अपने सॉन्ग को चेंज (Next/Prev) कर सकते हैं या बीच में रोक (Play/Pause) कर सकते हैं।
- स्मूथ और सेफ गेमिंग: एक परफेक्ट best gaming keyboard under 1000 की तरह इसमें 19 Anti-Ghosting Keys दी गई हैं। साथ ही ‘Windows Lock Key’ भी है ताकि गेमिंग के बीच में गलती से कोई और स्क्रीन न खुल जाए।
- मेटल बॉडी और डिटैचेबल आर्म रेस्ट (Arm Rest): इसकी बिल्ड क्वालिटी बहुत तगड़ी है (10 Million Key Strokes की लाइफ)। साथ ही, टाइपिंग करते समय कलाइयों (Wrists) को आराम देने के लिए इसमें एक ‘Detachable Arm Rest’ भी मिलता है, जिसे आप अपनी सहूलियत के हिसाब से लगा या हटा सकते हैं।
- लंबी और मज़बूत केबल: इसमें 1.5 मीटर लंबी ‘Wired USB Long Braided’ केबल (धागे वाली तार) मिलती है जो आसानी से कटती या उलझती नहीं है।
निष्कर्ष (Verdict): इस कीबोर्ड पर भी आपको पूरी 1 साल की कंपनी वारंटी मिल जाती है। वैसे तो मार्केट में इसका माउस के साथ कॉम्बो (Combo) भी आता है जिसकी कीमत लगभग 1700 रुपये तक रहती है, लेकिन अगर आपको सिर्फ एक तगड़ी मेटल बॉडी और rgb keyboard wala keyboard with volume control under 1000 रुपये के बजट में चाहिए, तो आप बेझिझक इसे ले सकते हैं।
4. Portronics Hydra (प्रो-गेमर्स के लिए Best Wireless Mechanical Keyboard Under 2000)

अगर आप एक प्रोफेशनल गेमर (Pro Gamer) हैं, या फिर आपको एक बहुत ही हाई लेवल का best wireless mechanical keyboard under 2000 के बजट में चाहिए, तो Portronics Hydra आपके लिए एक बहुत ही शानदार और ज़बरदस्त गैजेट साबित हो सकता है।
जिन लोगों को टाइपिंग के दौरान बहुत ही ‘सॉफ्ट टक-टक’ की आवाज़ पसंद है और साथ ही जिन्हें अपने गेमिंग सेटअप के लिए एक rgb light keyboard wireless में चाहिए, उनकी तलाश इस कीबोर्ड पर आकर खत्म हो जाती है। वैसे तो इसकी कीमत थोड़ी कम-ज़्यादा होती रहती है, लेकिन इस वक़्त यह आपको अमेज़न या फ्लिपकार्ट पर 2100 रुपये के आस-पास बड़ी आसानी से मिल जाएगा।
आइए जानते हैं इस प्रीमियम mechanical wireless keyboard में ऐसा क्या खास है:
- Linear Red Switches (सॉफ्ट और फ़ास्ट): इसमें बहुत ही शानदार ‘रेड स्विचेस’ दिए गए हैं। इसका मतलब है कि आपको बहुत ही स्मूथ और सॉफ्ट टक-टक की आवाज़ मिलेगी। गेमिंग में सटीक कंट्रोल के लिए इसका रिस्पॉन्स एकदम बिजली की तरह तेज़ (Lightning-fast response) है।
- बिना तारों का झंझट (Dual Connectivity): इसमें आपको 2.4 GHz का वायरलेस डोंगल और लेटेस्ट Bluetooth 5.3 दोनों मिलते हैं। यानी गेमिंग के बीच में कनेक्शन टूटने का कोई डर नहीं (Uninterrupted gaming)।
- मल्टी-डिवाइस सपोर्ट (Multi-Device Compatibility): आप इस कीबोर्ड को अपने पीसी, लैपटॉप या टैबलेट से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं और बस एक बटन दबाकर डिवाइसेस के बीच स्विच (Switch) भी कर सकते हैं।
- रिचार्जेबल बैटरी: बार-बार सेल बदलने की छुट्टी! इसमें इन-बिल्ट बैटरी है जिसे आप अपने फोन की तरह आसानी से चार्ज कर सकते हैं और लंबे गेमिंग सेशंस का मज़ा ले सकते हैं।
- शानदार RGB और 4 कलर्स: आपके गेमिंग मूड को और भी मज़ेदार बनाने के लिए इसमें ‘Vibrant Backlighting’ दी गई है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह कीबोर्ड 4 अलग-अलग शानदार कलर्स में आता है, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं।
- छोटा और कॉम्पैक्ट (Space-Saving Design): इसका डिज़ाइन ऐसा है कि यह आपके डेस्क पर बहुत कम जगह घेरता है, जिससे आपको अपना माउस घुमाने के लिए भरपूर जगह मिल जाती है।
निष्कर्ष (Verdict): अगर आपका बजट 2000 रुपये के आस-पास है और आपको बिना तारों वाला एक असली मैकेनिकल कीबोर्ड चाहिए जो दिखने में भी खूबसूरत हो और परफॉरमेंस में भी ‘बीस्ट’ (Beast) हो, तो Portronics Hydra से बेहतरीन कोई चॉइस नहीं है।
Calling Ke Liye Sabse Best Earbuds Kaun Sa Hai
5. RAEGR MechGear X100 (स्टूडियो, ब्लॉगिंग और गेमिंग के लिए Best RGB Mechanical Keyboard)

अगर आपको अपने PC के साथ अपने स्टूडियो या ऑफिस के सेटअप को बहुत ही खूबसूरत और शानदार बनाना है, तो यह कीबोर्ड आपके लिए ही बना है। साथ ही, अगर आप दिन भर ब्लॉग लिखने और गेम खेलने के लिए एक ऐसा ‘रंग-बिरंगा’ कीबोर्ड चाहते हैं जो rgb light best mechanical keyboard for gaming की कैटेगरी में 2600 रुपये के बजट में फिट बैठे, तो ‘RAEGR MechGear X100’ आपके लिए एक बहुत ही बेस्ट चॉइस होगी।
यह कीबोर्ड खास तौर पर लंबी टाइपिंग (ब्लॉगिंग) करने और गेमिंग में धूम मचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसकी Keys आपको अलग-अलग शानदार कलर्स में मिलती हैं, जो इसे बाकी बोरिंग कीबोर्ड्स से बिल्कुल अलग बनाती हैं।
आइए देखते हैं इस ‘कलरफुल बीस्ट’ (Colorful Beast) के दमदार फीचर्स:
- Spectacular Rainbow Glow: इसमें एक बहुत ही शानदार ‘RAINBOW BACKLIGHT’ दी गई है, जो इसे और भी खास बनाती है। आप इसमें Breathe, Wave और Shine जैसे अलग-अलग लाइटिंग इफेक्ट्स सेट कर सकते हैं।
- Multi-Function Rotary Knob: म्यूज़िक और आवाज़ को कंट्रोल करने के लिए इसमें एक प्रीमियम वॉल्यूम नॉब (Knob) भी दिया गया है, जिससे काम करते हुए आपको बार-बार माउस नहीं पकड़ना पड़ेगा।
- असली मैकेनिकल और Hot-Swap की सुविधा: इसके स्विचेस एकदम ‘Mechanical, Clicky, Smooth’ और लंबे समय तक चलने वाले (Enduring) हैं। सबसे अच्छी बात है ‘Hot-Swap Convenience’ यानी अगर कभी कोई बटन (Switch) खराब हो जाए, तो आपको पूरा कीबोर्ड फेंकने की ज़रूरत नहीं, आप बिना किसी टूल के आसानी से सिर्फ उस स्विच को बदल सकते हैं!
- Double-Shot ABS Keycaps और लाइफ: कंपनी इस पर 20+ Million Keystroke (2 करोड़ बार बटन दबाने) की लाइफ का दावा करती है। इसके कीकैप्स (Keycaps) बहुत मज़बूत हैं और बॉक्स के अंदर आपको 3 Extra Keycaps भी मिलते हैं।
- डिटैचेबल Type-C केबल और एडजस्टमेंट: इसमें ‘Detachable Type-C USB Cable’ दी गई है (यानी तार को कीबोर्ड से अलग किया जा सकता है)। टाइपिंग में कलाइयों को आराम देने के लिए इसमें ‘Two-Level Height Adjustment Legs’ भी मिलते हैं।
निष्कर्ष (Verdict): पूरे 1 साल की गारंटी के साथ आने वाला यह कीबोर्ड उन लोगों के लिए एक मस्ट-बाय (Must-buy) है, जिनका बजट 2500-2600 रुपये है और जिन्हें अपने डेस्क सेटअप को एकदम प्रो-लेवल का और रंग-बिरंगा दिखाना है।
Conclusion: फाइनल फैसला (आपके लिए कौन सा कीबोर्ड है बेस्ट?)
दोस्तों, अगर मैं आपको अपनी 8 कंप्यूटर्स वाली जर्नी का सबसे सच्चा एक्सपीरियंस बताऊँ, तो सच बात यह है कि वैसे तो कोई भी नॉर्मल कीबोर्ड ब्लॉगिंग करने और गेमिंग के लिए फिट हो जाता है। आप 300 रुपये वाले कीबोर्ड से भी गेम खेल सकते हैं और आर्टिकल टाइप कर सकते हैं!
लेकिन, असली खेल होता है आपके बजट और उस ‘टक-टक’ वाली आवाज़ का। अगर आपको रात में शांति से काम करना है, तो ‘Ant Esports’ का कॉम्बो लें। अगर आपको गेम खेलते समय उस कड़क ‘टक-टक’ आवाज़ और RGB लाइट्स का मज़ा लेना है, तो ‘EvoFox’ या ‘RAEGR’ आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। और अगर तारों के झंझट से आज़ादी चाहिए, तो ‘Portronics Hydra’ आँख बंद करके ले लें।
आप अपनी पसंद और बजट के हिसाब से इनमें से कोई भी कीबोर्ड चुन सकते हैं, ये सभी सालों-साल आपका साथ निभाएंगे!
👇 आपकी क्या राय है? नीचे कमेंट करके ज़रूर बताएं कि आपको इनमें से कौन सा कीबोर्ड सबसे ज़्यादा पसंद आया? क्या आप ‘टक-टक’ आवाज़ वाले फैन हैं या साइलेंट टाइपिंग वाले?
FAQs: Best Gaming Keyboard under 2000 से जुड़े आपके सबसे ज़रूरी सवाल
नंबर 1 सबसे अच्छा कीबोर्ड कौन सा है?
यह पूरी तरह आपकी ज़रूरत पर निर्भर करता है। अगर आप 1000 रुपये के बजट में बेस्ट गेमिंग कीबोर्ड ढूँढ रहे हैं, तो ‘EvoFox Fireblade’ नंबर 1 है। लेकिन अगर आपको 2000 के बजट में वायरलेस और मैकेनिकल कीबोर्ड चाहिए, तो ‘Portronics Hydra’ इस वक़्त सबसे टॉप पर है।
कौन सी कंपनी का कीबोर्ड सबसे अच्छा होता है?
इंडिया में गेमिंग और टाइपिंग के लिए EvoFox, Ant Esports, Portronics, और RAEGR जैसी कंपनियाँ बहुत ही बेहतरीन और टिकाऊ कीबोर्ड्स बना रही हैं, जो बजट में भी आते हैं और 1 साल की वारंटी भी देते हैं।
एक अच्छा गेमिंग कीबोर्ड कितने का आता है?
एक अच्छा और एंट्री-लेवल गेमिंग कीबोर्ड आपको 800 रुपये से लेकर 1000 रुपये के बीच बड़ी आसानी से मिल जाता है (जैसे EvoFox या Ant Esports)। वहीं, अगर आप असली मैकेनिकल कीबोर्ड लेना चाहते हैं, तो उसकी कीमत 1500 रुपये से लेकर 2600 रुपये तक होती है।
मैं सही कीबोर्ड कैसे चुनूं?
सही कीबोर्ड चुनने के लिए 3 बातें ध्यान रखें: पहला- अपना बजट तय करें। दूसरा- यह तय करें कि आपको तार वाला (Wired) चाहिए या बिना तार वाला (Wireless)। और तीसरा- क्या आपको टाइपिंग के दौरान ‘टक-टक’ की आवाज़ पसंद है या आप एकदम साइलेंट कीबोर्ड चाहते हैं। बस, इन सवालों के जवाब से आपको अपना परफेक्ट कीबोर्ड मिल जाएगा!









