क्या आप भी सफर के दौरान ट्रैफिक के शोर, ऑफिस की चिक-चिक, या जिम में बजने वाले फालतू गानों से परेशान हो चुके हैं? अगर हाँ, और आप अपने लिए best earbuds under 2000 with noise cancelling ढूँढ रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं!
हेलो दोस्तों, BestWalaGadget में आपका स्वागत है।
आज से कुछ साल पहले तक ‘Noise Cancelling’ (बाहर की आवाज़ को ख़त्म करने वाला फीचर) सिर्फ 10-15 हज़ार वाले महंगे ईयरबड्स में आता था। लेकिन आज टेक्नोलॉजी इतनी एडवांस हो गई है कि आपको 2000 रुपये से भी कम कीमत में एकदम प्रीमियम ANC वाले ईयरबड्स मिल जाते हैं।

आज की इस खास पोस्ट में हम बात करेंगे 2026 की Top 10 Earbuds in India के बारे में, जो न सिर्फ आपको शानदार ‘बेस’ (Bass) और म्यूजिक का मज़ा देंगे, बल्कि कॉलिंग के दौरान सामने वाले को आपकी एकदम साफ़ आवाज़ भी पहुंचाएंगे।
हमने इस लिस्ट में boAt, OnePlus, Realme, Noise और Boult जैसे टॉप ब्रांड्स को कवर किया है। तो चलिए बिना किसी देरी के शुरू करते हैं और ढूँढते हैं आपके बजट और स्टाइल के हिसाब से एकदम ‘परफेक्ट’ ईयरबड्स!
Best Earbuds Under 2000 With Noise Cancelling Boat
1. Boat Airdopes 800 (Dolby Audio और ANC का किंग)

दोस्तों, सबसे पहले हम boat earbuds under 2000 के बजट में बोट (boAt) के 2 सबसे तगड़े इयरबड्स को कवर करेंगे। अगर आपने आज से पहले कभी बोट के बड्स यूज़ नहीं किए हैं और आप एक ऐसा इयरबड चाहते हैं जिसमें गेमिंग, कॉलिंग और best earbuds under 2000 with noise cancelling का पूरा मज़ा मिल जाए, तो इससे अच्छी डील कोई और नहीं हो सकती!
boAt ख़ास म्यूज़िक की दुनिया का बादशाह है, जिसने मार्केट में अपना एक अलग ही दबदबा बना रखा है। इसके म्यूज़िक ड्राइवर्स इतने शानदार होते हैं कि आपको एक अलग ही लेवल के ‘बेस’ (Bass) की फीलिंग देते हैं।
आइए देखते हैं boAt Airdopes 800 के फाडू फीचर्स:
- Dolby Audio का जादू: 2000 रुपये से कम कीमत में आपको ‘Dolby Audio’ का सपोर्ट मिलता है, जो आपको एकदम 3D थिएटर वाला म्यूज़िक एक्सपीरियंस देता है।
- Active Noise Cancellation (ANC): सफर के दौरान शोर-शराबे से बचने के लिए इसमें तगड़ा ANC दिया गया है।
- 4-Mic ENx टेक्नोलॉजी: क्लियर वॉइस कॉल्स के लिए इसमें 4 माइक (Mics) लगे हैं। आप दिन भर बिना किसी डिस्टर्बेंस के कॉल पर बातें कर सकते हैं।
- 40 Hours बैटरी बैकअप: एक बार फुल चार्ज करने पर यह 40 घंटे तक आपका साथ निभाते हैं।
- 10mm टाइटेनियम ड्राइवर्स और मज़बूती: इसके 10mm ड्राइवर्स तगड़ा बेस देते हैं। पानी और पसीने से खराब न होने वाली मज़बूती के साथ इसमें v5.3 Bluetooth का सपोर्ट मिलता है।
किसके लिए बेस्ट है? पूरे 1 साल की वारंटी और 8 शानदार कलर्स में आने वाला यह इयरबड उन सभी के लिए एक ‘बेस्ट डील’ है जिन्हें बोट पर भरोसा है, जिन्हें तगड़ा बेस चाहिए और जो दिन भर कॉलिंग या मूवी/म्यूज़िक का मज़ा लेना चाहते हैं।
2. Boat Nirvana Ion ANC (120 घंटे की ‘विशाल’ बैटरी लाइफ)

अब हमारी ‘Top 10 earbuds in India’ की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं बोट के ही एक और धाकड़ बड्स boAt Nirvana Ion ANC अगर आपको बार-बार इयरबड्स चार्ज करने से नफरत है, तो यह इयरबड आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है!
इसमें आपको क्या-क्या ख़ास मिलता है?
- 120Hrs मॉन्स्टर बैटरी: इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 120 घंटे की विशाल बैटरी है (जो Airdopes 800 से बहुत ज़्यादा है)। एक बार चार्ज करो और हफ्तों तक भूल जाओ!
- दमदार ANC और कॉलिंग: इसमें भी आपको शोर रोकने के लिए तगड़ा ‘Noise Cancellation’ मिल जाता है। साथ ही कॉलिंग के लिए 4 Mics (ENx) और v5.3 Bluetooth वाला एकदम फाडू ऑप्शन मिलता है।
- सेम साउंड क्वालिटी: इसका बजट भी 2000 के अंदर ही है और इसमें भी आपको Airdopes 800 जैसे ही शानदार ड्राइवर्स देखने को मिल जाते हैं, जो गेमिंग, मूवीज़ और म्यूज़िक सुनने वालों के लिए एकदम बेस्ट हैं।
एक और धांसू फीचर: डुअल पेयरिंग (Dual Pairing Boat Earbuds)
इन दोनों बड्स की एक और सबसे ख़ास बात यह है कि आप इन्हें एक ही समय में 2 डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं! मान लीजिए, आप ऑफिस या घर पर अपने लैपटॉप पर काम कर रहे हैं (या मूवी देख रहे हैं) और अचानक आपके फोन पर कॉल आ जाता है तो आपको बड्स को लैपटॉप से डिसकनेक्ट करने की ज़रूरत नहीं है। ये अपने आप फोन पर स्विच हो जाएंगे।
अगर आपके पास दो फोन हैं या एक फोन और एक लैपटॉप है, तो आप दोनों को एक साथ कनेक्ट रख सकते हैं। यानी, दो अलग-अलग डिवाइस के लिए आपको दूसरा बड्स खरीदने की बिल्कुल भी ज़रूरत नहीं है!
कंफ्यूज़न दूर करें: इन दोनों BoAt बड्स में से कौन सा लें?
अब आप कंफ़्यूज़ हो रहे होंगे कि आखिर बोट का सबसे अच्छा इयरबड्स कौन सा है? इन दोनों में से कौन सा खरीदें, क्योंकि दोनों ही 2000 के बजट में हैं और दोनों में ही ANC है! तो चलिए आपकी कंफ्यूज़न दूर करते हैं:
- फर्क सिर्फ 2 चीज़ों का है बैटरी और डिज़ाइन!
- अगर आपको ‘Dolby Audio’ का सिनेमाई साउंड और ढेर सारे कलर ऑप्शन्स चाहिए, तो boAt Airdopes 800 लें।
- लेकिन, अगर आपको चार्जिंग का झंझट बिल्कुल नहीं चाहिए और एक बहुत लंबी बैटरी (120 घंटे) वाला बड्स चाहिए, तो आप बेझिझक boAt Nirvana Ion ANC चुन सकते हैं।
बस आपको जिनका डिज़ाइन पसंद आए, वो आप बड़ी आसानी से चुन सकते हैं!
अगर आपको Top 5 Best Earbuds Under 1000 में चाहिए तो इस लिंक पर जाकर चेक करें
3. Realme Buds T310 (46dB तगड़ा ANC और 360° Spatial Audio)

अगर आप Realme के स्मार्टफोन्स या गैजेट्स के दीवाने हैं, तो जिस तरह से Realme अपने फोन्स में कोई कमी नहीं छोड़ता, ठीक उसी तरह ये बड्स भी best earbuds under 2000 with noise cancelling की कैटेगरी में तहलका मचा रहे हैं! सबसे ख़ास बात यह है कि ऊपर बताए गए boAt बड्स की तरह, इनमें भी आपको ‘डुअल पेयरिंग’ का ऑप्शन मिलता है। यानी आप एक ही समय में इन्हें अपने फोन और लैपटॉप दोनों से कनेक्ट रख सकते हैं!
आइए देखते हैं realme t310 earbuds kaisa hai और दमदार फीचर्स:
- 12.4mm Dynamic Bass Driver: इसके बेस बड़े ही सॉफ्ट और लवली हैं। चाहे मूवी देखें, म्यूज़िक सुनें या पूरे दिन गेम खेलें, इसका साउंड आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगा।
- 46dB Hybrid ANC (शोर का खात्मा): इसका Noise Cancellation इतना अच्छा है कि अगर आपके आस-पास से हवाई जहाज़ भी गुज़र जाए, तो न आपको पता चलेगा और न ही कॉल पर आपसे बात करने वाले को!
- कॉलिंग के लिए 4 Mics: एकदम साफ़ और क्लियर आवाज़ के लिए इसमें 4 माइक दिए गए हैं।
- 40Hrs Battery और फ़ास्ट चार्जिंग: 40 घंटे का बैटरी बैकअप आपको बीच में कभी धोखा नहीं देता। साथ ही इसमें 360° Spatial Audio का भी सपोर्ट है, जो आवाज़ को चारो तरफ से महसूस कराता है।
- IP55 वाटर रेसिस्टेंट और BT 5.4: अगर आपके बड्स पानी में गिर जाएं या बारिश की बूंदें इस पर पड़ें, तो ये बिल्कुल खराब नहीं होते। Bluetooth 5.4 की वजह से ये फोन से पलक झपकते ही कनेक्ट हो जाते हैं। (नोट: इसकी कीमत 2000 रुपये से थोड़ी ऊपर, लगभग 2100 रुपये के आस-पास हो सकती है।)
4. Realme Buds T200x (48 घंटे की बैटरी और गेमर्स की पसंद)

अब बात करते हैं Realme के ही एक और शानदार बड्स की realme Buds T200x। अगर आपका बजट एकदम टाइट है और आपको 1600 रुपये के आस-पास best earbuds for gaming under 2000 चाहिए, तो ये बड्स आपके लिए परफेक्ट हैं। इनकी आवाज़ भी T310 जितनी ही सॉफ्ट और प्रीमियम है।
realme buds t200x me kya khaas hai इसमें आपको क्या-क्या ख़ास मिलता है?
- 48 Hrs Playback: इसमें आपको T310 से भी ज़्यादा (48 घंटे) का बैटरी बैकअप मिलता है।
- 45ms लो लेटेंसी (Low Latency): जो लोग हार्डकोर गेमिंग करते हैं, उनके लिए इसमें 45ms की लो लेटेंसी है, जिससे गेम की आवाज़ बिल्कुल रियल-टाइम में कानों तक पहुँचती है।
- 25 dB ANC और Quad Mic: 2000 से कम कीमत में भी आपको 25dB का Noise Cancellation और कॉलिंग के लिए 4 माइक्स मिल जाते हैं।
- IP55 रेटिंग और 12.4mm बेस ड्राइवर्स: इसे भी आप बारिश या जिम में आराम से पहन सकते हैं और तगड़े बेस का मज़ा ले सकते हैं।
कंफ्यूज़न दूर करें: realme T310 लें या T200x?
अब आप फिर से कंफ्यूज़ होंगे कि इन दोनों में से कौन सा लें? चलिए मैं इसे आपके लिए आसान कर देता हूँ:
- फर्क सिर्फ कीमत, ANC की पावर और बैटरी का है!
- अगर आपका बजट 1500-1600 रुपये है, आपको ज़्यादा बैटरी (48 घंटे) चाहिए और गेमिंग के लिए लेना है, तो आप आँख बंद करके realme Buds T200x ले लें।
- लेकिन, अगर आप थोड़ा सा बजट बढ़ाकर (लगभग 2100 रुपये) कॉलिंग, मूवीज़ और बिल्कुल ‘हवाई जहाज़ का शोर’ रोकने वाला तगड़ा 46dB ANC चाहते हैं, तो realme Buds T310 आपके लिए बेस्ट इन्वेस्टमेंट है।
5. Noise Buds N1 Pro (4000 रुपये वाले फीचर्स, 2000 से भी कम में!)

अगर आप काफी समय से best noise earbuds under 2000 की तलाश में थे और आपको समझ नहीं आ रहा था कि ‘Noise’ कंपनी के कौन से बड्स सबसे बेस्ट हैं, तो आपकी तलाश ‘Noise Buds N1 Pro’ पर आकर खत्म होती है।
वैसे तो इन बड्स की कीमत 2000 रुपये से भी कम है, लेकिन जब आप इन्हें इस्तेमाल करेंगे, तो आपको 4000 रुपये वाले प्रीमियम बड्स जैसी फीलिंग आएगी!
आइए देखते हैं Noise Buds N1 Pro के तगड़े फीचर्स:
- 11mm स्टैंडआउट ड्राइवर्स और Deep Bass: म्यूज़िक लवर्स के लिए इसमें 11mm के बड़े ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो एकदम ‘डीप बेस’ (Deep Bass) और शानदार साउंड क्वालिटी देते हैं।
- Noise Cancellation और Quad Mic ENC: शोर-शराबे वाले माहौल में एकदम क्लियर कॉलिंग के लिए इसमें ‘Quad Mic ENC’ (4 माइक) का सपोर्ट दिया गया है। यानी कॉलिंग के दौरान सामने वाले को आपकी आवाज़ एकदम साफ़ जाएगी।
- 60 घंटे की विशाल बैटरी: एक बार फुल चार्ज करने पर इसकी बैटरी पूरे 60 घंटे तक चलती है।
- सुपर-फ़ास्ट चार्जिंग: अगर बैटरी ख़त्म भी हो जाए, तो सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर यह आपको पूरे 5 घंटे का प्लेटाइम (Playtime) दे देती है!
- 10 मीटर लंबी ब्लूटूथ रेंज: इसमें शानदार ब्लूटूथ रेंज दी गई है। अगर आपका फोन आपसे 10 मीटर दूर भी रखा है और आप किसी से कॉल पर बात कर रहे हैं या गाने सुन रहे हैं, तो कनेक्शन बिल्कुल नहीं टूटेगा।
कुछ और धाकड़ फीचर्स (Dual Pairing, Hyper Sync और IPX5):
इन बड्स में भी आपको सबसे काम का ‘ड्यूल पेयरिंग’ (Dual Pairing) फीचर मिल जाता है, यानी आप इसे एक ही समय में अपने फोन और लैपटॉप दोनों से कनेक्ट रख सकते हैं। इसके अलावा, एकदम फास्ट कनेक्शन के लिए इसमें Hyper Sync™ टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बड्स की डिब्बी (Case) खोलते ही ये पलक झपकते आपके डिवाइस से कनेक्ट हो जाते हैं। और हाँ, जिम के पसीने या हल्की बारिश से बचने के लिए इसमें IPX5 वाटर रेजिस्टेंट (Water Resistant) की रेटिंग भी मौजूद है, इसलिए पानी की कोई टेंशन नहीं!
यह किसके लिए बेस्ट है?: यह बड्स उन लोगों के लिए एक ‘पैसा वसूल’ डील है जो दिन भर कॉल पर बातें करते हैं, म्यूज़िक सुनते हैं या मूवीज़ देखते हैं। लेकिन (गेमर्स ध्यान दें), अगर आप हार्डकोर गेमिंग (जैसे BGMI/Free Fire) के लिए बड्स ढूँढ रहे हैं, तो आपको इसमें थोड़ी प्रॉब्लम (Latency) का सामना करना पड़ सकता है। गेमिंग के लिए आप ऊपर बताए गए Realme बड्स या boat बड्स देख सकते हैं।
6. OnePlus Nord Buds 3 Pro (8000 वाला मज़ा, 2300 के बजट में!)

वनप्लस (OnePlus) एक इतना बड़ा और प्रीमियम ब्रांड है कि जब कभी हम इसके बड्स खरीदने के लिए मार्केट में निकलते हैं, तो अच्छे बड्स 5000 रुपये से कम में नहीं मिलते। OnePlus अपने कॉम्पिटिटर्स को क्वालिटी में बहुत पीछे छोड़ देता है और लोग इसके प्रोडक्ट्स शौक से खरीदते हैं क्योंकि यह हर चीज़ को ख़ास बनाता है।
लेकिन, अगर आप काफी समय से oneplus earbuds under 2000 के बजट में ढूँढ रहे थे और आपको वो चीज़ नहीं मिली जो आप चाहते थे, या आप सिर्फ वनप्लस का ही टैग चाहते हैं… तो मैं आपके लिए एक ऐसी धांसू डील लेकर आया हूँ जो आपको 8000 रुपये वाले बड्स का मज़ा देगी!
अगर आपके मन में भी ये सवाल था कि बजट में oneplus ka sabse accha earbuds kaun sa hai, तो इसका जवाब है OnePlus Nord Buds 3 Pro। सेल के दौरान यह आपको 2300 रुपये के आस-पास बड़ी आसानी से मिल जाता है।
आइए देखते हैं इस ‘प्रीमियम बीस्ट’ के धांसू फीचर्स:
- 49dB Active Noise Cancellation (ANC): इस बजट में 49dB का तगड़ा ANC मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है! यह बाहर के शोर को पूरी तरह से ख़त्म कर देता है।
- 12.4mm Titanized Diaphragm & Basswave™ 2.0: साउंड को एकदम ‘नेक्स्ट लेवल’ बनाने के लिए इसमें टाइटेनियम ड्राइवर्स और ‘Rich Bass’ का सपोर्ट दिया गया है, जो हर तरह के म्यूज़िक को बेस्ट बनाता है।
- Crystal Clear 3 Mics: कॉलिंग के दौरान आपकी आवाज़ एकदम शीशे की तरह साफ़ जाए, इसके लिए इसमें 3 शानदार माइक दिए गए हैं।
- 44 Hours Listening Time और Speedy Fast Charging: इसमें आपको 44 घंटे की शानदार बैटरी लाइफ मिलती है। और अगर जल्दी में हैं, तो सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर यह पूरे 11 घंटे का बैकअप दे देता है!
- ऑल-राउंडर बड्स (सबके लिए फिट): यह बड्स सभी तरह के लोगों के लिए फिट बैठता है। चाहे आप हार्डकोर गेमिंग करते हों, जिम में रनिंग (Running) करते हों, या दिन भर मूवीज़ और सांग्स सुनते हों यह आपको कभी निराश नहीं करेगा।
निष्कर्ष (Verdict): अगर आप 2000 के बजट में थोड़ा सा पैसा (200-300 रुपये) और मिला सकते हैं, तो मैं आपको यही सलाह दूँगा कि आप इस प्रीमियम ‘OnePlus’ डील को हाथ से बिल्कुल न जाने दें!
7. OnePlus Nord Buds 3r (2000 से कम बजट में वनप्लस का ‘सुपर जैकपॉट’)

वनप्लस (OnePlus) के शौक़ीन लोगों के लिए एक और शानदार खुशखबरी! अगर आपका बजट एकदम टाइट (1500 से 2000 रुपये के बीच) है, लेकिन आपको सिर्फ वनप्लस का ही भरोसा और ब्रांड वैल्यू चाहिए, तो OnePlus Nord Buds 3r आपके लिए ही बना है।
इस कम कीमत में भी वनप्लस ने फीचर्स में कोई कंजूसी नहीं की है। आइए देखते हैं इस ‘बजट-किंग’ के धांसू फीचर्स:
- 54 Hours Playback और सुपर फास्ट चार्जिंग: इसमें आपको पूरे 54 घंटे की लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। और अगर आप कहीं जाने की जल्दी में हैं और बड्स डिस्चार्ज हैं, तो बस इन्हें 10 मिनट चार्जर पर लगा कर छोड़ दें और पूरे 8 घंटे के लिए चार्जर की छुट्टी!
- AI Noise Cancellation (2-Mic Clear Calls): इस कम बजट वाले बड्स में भी आपको ‘AI Call Noise Cancellation’ मिल जाता है। बस एक टच में बाहर के शोर-शराबे की छुट्टी हो जाती है और कॉल पर बात करते समय सामने वाले को आपकी एकदम क्लियर आवाज़ जाती है।
- 12.4mm ड्राइवर्स और 3D Spatial Audio: म्यूज़िक लवर्स के लिए इसमें 12.4mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो ‘3D Spatial Audio’ के साथ आपको बिल्कुल लाइव कॉन्सर्ट जैसा मज़ा देते हैं।
- AI Translation का अनोखा सपोर्ट: इस बजट में ‘AI ट्रांसलेशन’ (AI Translation) का फीचर मिलना सच में एक मैजिक है।
- 47ms लो लेटेंसी और Dual-Device Connectivity: गेमर्स के लिए 47ms की लो लेटेंसी है, जिससे गेम में आवाज़ में कोई देरी (Lag) नहीं होती। और हाँ, इसे भी आप एक ही समय पर अपने फोन और लैपटॉप दोनों से कनेक्ट (Dual-Device Connectivity) रख सकते हैं!
निष्कर्ष (Verdict): अगर आपका बजट 1500-2000 के आस-पास है और आपको एक ऐसा बड्स चाहिए जो दिखने में प्रीमियम हो और जिसकी बैटरी कभी खत्म होने का नाम न ले, तो बिना सोचे इसे कार्ट (Cart) में डाल लें!
अगर आप Calling Ke Liye Sabse Best Earbuds Kaun Sa Hai under 1000 रुपे में तो इस पोस्ट पर जाए:
8. Mivi DuoPods Aura (प्रीमियम लेदर फिनिश और 60 घंटे की ‘Made in India’ पावर)

अगर आप एक ऐसा बड्स ढूँढ रहे हैं जिसे जब आप डिब्बी (Case) से बाहर निकालें, तो देखने वाले को लगे कि यह 4-5 हज़ार का कोई बहुत ही महंगा गैजेट है, तो Mivi DuoPods Aura आपके लिए ही है। यह एक शानदार ‘Made in India’ प्रोडक्ट है जो अपने प्रीमियम लेदर फिनिश (Premium Leather Finish) डिज़ाइन के साथ आता है।
लुक के अलावा, 2000 से कम कीमत में इसके फीचर्स भी एकदम ‘किलर’ हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में:
- 60 घंटे का महा-बैटरी बैकअप (60H Playback): इसमें आपको पूरे 60 घंटे का प्लेटाइम मिलता है। यानी अगर आप इसे दिन में 4-5 घंटे भी इस्तेमाल करते हैं, तो भी यह हफ़्तों तक बिना चार्जर के चल जाएगा!
- 35 dB Quad-mic ANC (शोर का सफाया): कॉलिंग को एकदम क्रिस्टल क्लियर बनाने के लिए इसमें 4 माइक (Quad-mic) दिए गए हैं, जो 35dB तक का तगड़ा Noise Cancellation देते हैं।
- 13mm डायनामिक बेस ड्राइवर्स: अगर आपको गानों में ‘धम-धम’ वाला बेस पसंद है, तो इसके 13mm के बड़े डायनामिक ड्राइवर्स आपको बिल्कुल निराश नहीं करेंगे।
- 50ms गेमिंग मोड: गेम खेलने वालों के लिए इसमें 50ms की लो लेटेंसी है, जिससे गेम में गोली चलने की आवाज़ और स्क्रीन पर एक्शन एकदम साथ-साथ होते हैं।
- ड्यूल कनेक्टिविटी और ब्लूटूथ v5.3: इस शानदार बड्स में भी आपको ‘ड्यूल कनेक्टिविटी’ मिलती है (फोन और लैपटॉप दोनों से एक साथ कनेक्ट)। लेटेस्ट Bluetooth v5.3 की वजह से कनेक्शन एकदम फास्ट और स्टेबल रहता है।
- IPX4 पसीने और पानी से सुरक्षा: जिम में पसीना आए या हल्की बारिश हो, IPX4 रेटिंग इसे पानी से पूरी तरह सुरक्षित रखती है।
निष्कर्ष (Verdict): अगर आपको एक ‘देसी’ (Indian) ब्रांड पर भरोसा जताना है, 60 घंटे की लंबी बैटरी चाहिए और एक ऐसा डिज़ाइन चाहिए जो ‘लेदर फिनिश’ के साथ एकदम वीआईपी (VIP) फील दे, तो यह आपके लिए बेस्ट डील है!
9. Redmi Buds 5 (46dB तगड़ा ANC और 38 घंटे की बैटरी का कॉम्बो)

दोस्तों, अगर आप 2000 के बजट में शाओमी (Xiaomi) का कोई ऐसा ‘ऑल-राउंडर’ बड्स ढूँढ रहे हैं जिसमें भर-भर के प्रीमियम फीचर्स हों, तो Redmi Buds 5 पर आपकी तलाश खत्म होती है। यह बड्स लुक से लेकर परफॉरमेंस तक में एकदम ‘पैसा वसूल’ है।
आइए देखते हैं इसके धांसू और कट-टू-कट फीचर्स:
- 46dB Hybrid ANC: इस बजट में 46dB का नॉइज़ कैंसिलेशन मिलना बहुत बड़ी बात है। बाहर का शोर बिल्कुल खत्म! साथ ही इसमें 3 ‘ट्रांसपेरेंसी मोड’ भी हैं ताकि आप आस-पास की आवाज़ें भी सुन सकें।
- 12.4mm टाइटेनियम ड्राइवर्स: म्यूजिक और बेस (Bass) लवर्स के लिए ये एकदम परफेक्ट है। ‘Xiaomi Earbuds App’ से आप 4 अलग-अलग ऑडियो मोड्स (जैसे Enhance Bass या Vocals) भी सेट कर सकते हैं।
- 38 घंटे की बैटरी और क्विक चार्ज: डिब्बी (Case) के साथ पूरे 38 घंटे का बैकअप मिलता है। अगर जल्दी में हैं, तो सिर्फ 5 मिनट चार्ज करें और पूरे 2 घंटे तक गाने सुनें!
- Dual-Mic AI कॉलिंग: कॉल पर बात करते समय अगर हवा चल रही है, तो इसका ‘Anti-wind noise’ फीचर हवा के शोर को रोककर आपकी आवाज़ एकदम क्लियर सामने वाले तक पहुँचाता है।
- ड्यूल डिवाइस पेयरिंग (Dual Pairing): इसे भी आप एक ही समय में अपने फोन और लैपटॉप (या टैबलेट) दोनों से एक साथ कनेक्ट रख सकते हैं (Bluetooth 5.3 के साथ)।
निष्कर्ष (Verdict): अगर आपको एक क्लीन डिज़ाइन, तगड़ा ANC (46dB), ऐप का सपोर्ट (जिससे आप बड्स को कंट्रोल कर सकें) और बढ़िया बेस वाला इयरबड्स चाहिए, तो Redmi Buds 5 आँख बंद करके कार्ट में डाल लें!
10. Redmi Buds 5A (बजट का बाजीगर: Deep Bass और लेटेस्ट कनेक्टिविटी)

तो दोस्तों, हमारी ‘Top 10 earbuds in india’ लिस्ट का आखिरी और सबसे धमाकेदार बड्स है ‘Redmi Buds 5A’! अगर आपका बजट एकदम टाइट है लेकिन आपको शाओमी (Xiaomi) का ही भरोसा और एकदम लेटेस्ट टेक्नोलॉजी चाहिए, तो यह आपके लिए एकदम परफेक्ट ‘एंडिंग’ है।
आइए देखते हैं इस बजट-किलर के शानदार फीचर्स:
- 12mm डायनामिक ड्राइवर्स और Deep Bass: अगर आपको गानों में एकदम ‘डीप बेस’ (धम-धम वाला साउंड) पसंद है, तो इसके 12mm के बड़े ड्राइवर्स आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे।
- Noise Cancellation: कम बजट होने के बावजूद इसमें फालतू शोर को बाहर रखने का पूरा इंतज़ाम (Noise Cancellation) किया गया है।
- लेटेस्ट Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के मामले में यह सबसे एडवांस (v5.4) है। इसका मतलब है कि डिब्बी खोलते ही यह फोन से रॉकेट की स्पीड से कनेक्ट हो जाता है और भीड़-भाड़ में भी कनेक्शन टूटता नहीं है।
- IPX4 वाटर रेसिस्टेंट: जिम का पसीना हो या हल्की-फुल्की बारिश, IPX4 रेटिंग के साथ आपके बड्स पानी से एकदम सेफ रहेंगे।
निष्कर्ष (Verdict): अगर आपको 2000 से कम कीमत में लेटेस्ट ब्लूटूथ (5.4), तगड़ा बेस और नॉइज़ कैंसिलेशन का मज़ा लेना है, तो Redmi Buds 5A से बेहतर कुछ नहीं!
Conclusion: फाइनल फैसला (आपके लिए कौन सा है बेस्ट?)
दोस्तों, इस पोस्ट में हमने 2000 के बजट वाले 10 सबसे धांसू इयरबड्स कवर किए हैं। अब ज़ाहिर सी बात है, इन 10 में से किसी एक को चुनना काफी मुश्किल काम है!
देखिए दोस्तों, सच कहूँ तो ये सभी बड्स अपनी-अपनी जगह एकदम ‘बेस्ट’ हैं। इन सभी बड्स में वो हर एक खूबी मौजूद है जो आपको चाहिए (जैसे ANC, कॉलिंग, और तगड़ा बेस)। इन सबका मेन काम एक ही है आपको बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस देना।
इनमें बस फर्क है तो सिर्फ इन चीज़ों का:
- ब्रांड/कंपनी का नाम
- बड्स का डिज़ाइन और कलर (सभी बड्स अलग-अलग प्यारे कलर्स में आते हैं)
- थोड़ा बहुत बैटरी बैकअप और प्राइस का फर्क
बाकी आप अपने बजट के हिसाब से, अपने मनपसंद डिज़ाइन को देखकर, या फिर आपको जिस ‘कंपनी’ पर सबसे ज़्यादा ट्रस्ट है, उसे बिना किसी टेंशन के ले सकते हैं।
💡 एक ज़रूरी टिप: हमने आपकी सहूलियत के लिए हर इयरबड्स के नीचे Amazon और Flipkart दोनों के लिंक्स दे दिए हैं। आप दोनों जगह क्लिक करके प्राइस चेक कर लें। जहाँ से भी आपको सबसे अच्छी डील और सस्ते प्राइस में मिले, वहीं से ऑर्डर कर लें!
👇 कमेंट करके ज़रूर बताएं: आपने अपने लिए इन 10 में से कौन सी कंपनी का बड्स फाइनल किया है?
FAQs: 2000 के बजट वाले इयरबड्स से जुड़े आपके सवाल
2000 के अंदर सबसे बेस्ट Noise Cancelling (ANC) इयरबड्स कौन से हैं?
इस बजट में OnePlus Nord Buds 3 Pro (49dB ANC), Realme Buds T310 (46dB ANC) और Redmi Buds 5 सबसे बेहतरीन विकल्प हैं, जो बाहर के शोर को लगभग पूरी तरह खत्म कर देते हैं।
क्या 2000 वाले इयरबड्स में हम गेमिंग (BGMI/Free Fire) कर सकते हैं?
जी हाँ, बिल्कुल! हमारी लिस्ट में शामिल Realme Buds T200x (45ms low latency) और Mivi DuoPods Aura गेमिंग के लिए ही बने हैं। इनमें आवाज़ में कोई लैग (Lag) नहीं आता।
डुअल पेयरिंग’ (Dual Pairing) का क्या मतलब होता है?
डुअल पेयरिंग का मतलब है कि आप अपने इयरबड्स को एक ही समय में 2 डिवाइस (जैसे अपना मोबाइल और अपना लैपटॉप) से एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं। कॉल आने पर यह अपने आप लैपटॉप से फोन पर स्विच हो जाता है।
क्या ये इयरबड्स पसीने या बारिश में खराब हो जाते हैं?
नहीं! इस लिस्ट में बताए गए लगभग सभी इयरबड्स IPX4 या IP55 रेटिंग के साथ आते हैं। यानी जिम के पसीने या हल्की बारिश में इन्हें कुछ नहीं होता।










