Calling Ke Liye Sabse Best Earbuds Kaun Sa Hai

Top 5 Earbuds: Calling Ke Liye Sabse Best Earbuds Kaun Sa Hai (2026)

Best earbuds for calling in India: अगर आपको भी कम प्राइस में एक ऐसा Earbuds चाहिए जिसकी बैटरी 5 से 7 दिनों तक चले और साथ ही आपको Calling wale sabse ache earbuds की तलाश है, तो आज मैं आपको बताने वाला हूँ कि Calling Ke Liye Sabse Best Earbuds Kaun Sa Hai (2026) में। फिर चाहे आपको ये अपने ऑफिस की मीटिंग्स के लिए चाहिए, डेली यूज़ के लिए, या फिर पूरी-पूरी रात अपनी ‘बाबू-शोना’ से बातें करने के लिए! आपकी बाबू-शोना भले ही आपको धोखा दे दे, पर मेरी बताई गई लिस्ट के ये ईयरबड्स कॉल के बीच में आपको कभी धोखा नहीं देंगे।

Calling Ke Liye Sabse Best Earbuds Kaun Sa Hai

Table of Contents

मैं सही ईयरबड्स कैसे चुनूं?

दोस्तों, सही ईयरबड्स चुनना क्यों ज़रूरी है, सबसे पहले यह जान लेते हैं। अक्सर सस्ते बड्स में गाने तो अच्छे बजते हैं, लेकिन कॉल पर बात करते वक़्त सामने वाले को आपकी आवाज़ से ज्यादा ट्रैफिक और हवा की आवाज़ सुनाई देती है। aur हर किसी की ज़रूरत अलग-अलग होती है और हर किसी का बजट भी अलग होता है। कुछ लोगों के पास पूरे दिन में काफ़ी कॉल्स आते हैं,

जिसकी वजह से उनको एक ऐसा ईयरबड्स चाहिए होता है जिसकी बैटरी ज़्यादा चले और बीच कॉल में धोखा ना दे। वहीं, कुछ लोगों की आदत होती है कि वो हर वक़्त गाने सुनते रहते हैं या फिर ईयरबड्स को हर वक़्त फ़ोन से कनेक्ट रखते हैं। लगातार इस्तेमाल से अक्सर ईयरबड्स गरम होकर जल्दी ख़राब हो जाते हैं, या फिर पसीने और पानी में जाने की वजह से डैमेज हो जाते हैं।

Top 5 Earbuds: Calling Ke Liye Sabse Best Earbuds Kaun Sa Hai (2026)

आपकी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए मैंने यहाँ टॉप 5 Sabse best earbuds kaun sa company ka hai review तैयार की है। फिर चाहे आपको ऐसे ईयरबड्स चाहिए जिन्हें कई दिनों तक चार्ज ना करना पड़े, या फिर ऐसे जो 1 से 2 सालों तक बड़े आराम से चलें। तो चलिए, अब आगे जानते हैं कि आपके लिए sabse accha earbuds konsa hai

BOULT Z40 V2.0 (70 घंटे बैटरी + Quad Mic की पावर)

Calling Ke Liye Sabse Best Earbuds Kaun Sa Hai

70 घंटे के दमदार प्लेटाइम के साथ आने वाला यह ईयरबड्स ख़ास तौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें ऑफिस या काम के दौरान काफी कॉल्स आते हैं। आप बिना फ़ोन को टच किए सीधे अपने बड्स से कॉल रिसीव कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर आप किसी भीड़ वाली जगह पर हैं और शोर की वजह से आपको सामने वाले की आवाज़ नहीं आ रही है, तो इसके स्मार्ट फीचर्स बाहर की आवाज़ को कम कर देते हैं। इससे आपको सिर्फ उसी इंसान की आवाज़ क्लियर सुनाई देगी जिससे आप बात कर रहे हैं।

दूसरी बात, यह बड्स उनके लिए भी बेस्ट है जिन्हें बार-बार चार्जर ढूंढने में बोरिंग फील होता है। इसकी बैटरी पूरे 70 घंटे चलती है, यानी मान लीजिए कि 1 हफ्ते तक आपको इसे चार्ज करने की ज़रूरत ही नहीं पड़ेगी!

इसके खास फीचर्स (Features):

  • 🔋 बैटरी: 70 घंटे का लंबा प्लेबैक टाइम।
  • 🔊 साउंड क्वालिटी: 13mm के ड्राइवर्स, जिससे आवाज़ एकदम क्लियर आती है और फुल वॉल्यूम पर भी फटती नहीं है।
  • 🎙️ कॉलिंग फीचर (Quad Mic ENC): इसमें 4 माइक दिए गए हैं। जब आप किसी से बात करते हैं, तो सामने वाले को आपके आस-पास का शोर-शराबा बिल्कुल नहीं जाता।
  • 🎮 गेमिंग: 45ms Low Latency मोड, जो गेमर्स को फास्ट रिस्पॉन्स और बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस देता है।
  • 🗣️ वॉयस असिस्टेंट: Android यूज़र्स ‘Ok Google’ और iPhone यूज़र्स ‘Hey Siri’ का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • डिज़ाइन और लुक: इसका डिज़ाइन बहुत प्रीमियम है। बॉडी पर डायमंड (Diamond) वाला टेक्सचर दिया गया है जो हाथों में पकड़ने पर बहुत शानदार फील देता है। यह लेटेस्ट Bluetooth 5.4 के साथ आता है और 4 बेहतरीन कलर्स में उपलब्ध है।

🎯 किसके लिए बेस्ट है? > अगर आप एक बेहतरीन clear voice calling earbuds की तलाश में हैं और साथ ही थोड़ी-बहुत गेमिंग का शौक भी रखते हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट चॉइस है।

✅ Pros (अच्छाई)❌ Cons (कमी)
70 Hours Battery Life (हफ्ते भर की छुट्टी)वाटरप्रूफ नहीं है (पानी में 1 मिनट भी रहा तो खराब हो सकता है)
Quad Mic ENC (कॉलिंग के लिए बेस्ट)
45ms Low Latency for Gaming
Premium Diamond Texture Body

2. BOULT Astra Truly Wireless (म्यूजिक लवर्स और कॉलिंग का किंग)

Bike chalate time baat karne wale earbuds

Traffic me calling ke liye best earbuds: अगर आप एक ऐसे इंसान हैं जिसकी सुबह गानों से होती है और पूरा दिन कॉल्स अटेंड करने में निकल जाता है, तो Boult Astra आपके लिए एक परफेक्ट फिट है।

इस बड्स की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘सिनेमैटिक एक्सपीरियंस’ है। जब आप इसमें मूवी देखते हैं, तो आपको बिल्कुल हॉल (Theater) जैसी आवाज़ का फील आता है। और अगर कॉलिंग की बात करें, तो आप चाहे कितनी भी आराम (धीरे) से क्यों न बोल रहे हों, सामने वाले को आपकी आवाज़ एकदम मीठी और साफ़ सुनाई देती है।

यह आपके लिए बेस्ट क्यों है? (Top Features)

  • 🎵 13mm BoomX™ Drivers (DJ वाला बास): चाहे आप रात में ‘Sad Songs’ सुन रहे हों या पार्टी में ‘DJ वाले गाने’, इसके 13mm ड्राइवर्स आपको एकदम ‘बूम’ वाला साउंड और डीप बास (Deep Bass) देते हैं। आवाज़ फुल करने पर भी बिल्कुल फटती नहीं है।
  • 🎙️ Quad Mic ENC & Zen™ Mode (शांति का अनुभव): कॉलिंग के लिए इसमें 4 माइक दिए गए हैं। जैसे ही आप कॉल पर बात करते हैं या ‘Zen Mode’ ऑन करते हैं, यह बाहर के ट्रैफिक और शोर को पूरी तरह गायब कर देता है। आपको और आपके कॉलर को एकदम क्लीन आवाज़ आती है।
  • 🔋 48 घंटे की दमदार बैटरी: कॉलिंग और म्यूजिक के लिए इसमें 48 Hours का प्लेटाइम मिलता है। साथ ही इसका स्टैंडबाय टाइम 120 घंटे का है। इसमें Type-C फ़ास्ट चार्जिंग भी मिलती है।
  • 🎮 Sync LEDs और गेमिंग मोड: इसमें 45ms Lowest Latency है जिससे गेमिंग में ज़ीरो लैग मिलता है। इसके केस पर ब्लिंक करने वाली ‘Mode Sync LEDs’ इसे एक बेहद कूल और प्रीमियम लुक देती हैं।

स्मार्ट टच कंट्रोल्स (बिना फोन छुए सब कंट्रोल करें):

आपको वॉल्यूम कम-ज्यादा करने या गाना बदलने के लिए फोन निकालने की कोई ज़रूरत नहीं है:

  • 🟢 Single Tap: गाना Play/Pause करें या कॉल Receive करें।
  • Double Tap: अगला गाना (Next) या पिछला गाना (Back) लगाएं।
  • 🔊 Triple Tap: वॉल्यूम बढ़ाएं (Vol +) या घटाएं (Vol -)।
  • Tap 4 Times: गेमिंग या Zen Mode एक्टिवेट करें।

Pros & Cons (फायदे और नुकसान)

✅ Pros (अच्छाई)❌ Cons (कमी)
Earbuds से ही Volume Control का फीचरबैटरी 48 घंटे है (Z40 के 70 घंटे से कम)
Theater-like Cinematic Soundवाटरप्रूफ नहीं है (पानी में 1 मिनट भी रहा तो खराब हो सकता है)
Quad Mic + Zen Mode for Clear Calls
Cool LED Lights Design

💡 किसके लिए बेस्ट है? यह बड्स सिर्फ और सिर्फ उन लोगों के लिए बेस्ट है जो म्यूजिक के दीवाने हैं और जिन्हें ऑफिस या पर्सनल कॉलिंग के लिए एक साफ़ माइक वाला डिज़ाइन चाहिए।

3. Realme Buds T200x (प्रीमियम लुक और 25dB ANC का जादू)

Clear voice calling earbuds

Clear voice calling earbuds: अगर आपका बजट थोड़ा सा हाई है और आप एक ऐसा प्रीमियम बड्स चाहते हैं जो एक बार लेने के बाद सालों-साल की छुट्टी कर दे, तो realme Buds T200x से बेहतर कुछ नहीं।

यह बड्स इतने शानदार और आरामदायक (Comfortable) हैं कि एक बार जो इसे इस्तेमाल कर ले, फिर उसे दुनिया का कोई दूसरा बड्स अच्छा नहीं लगेगा। आप चाहे गेम लवर हों, गानों के दीवाने हों, या फिर पूरी रात अपनी ‘बाबू-शोना’ से कॉल पर बात करने वाले हों, यह कानों में बिल्कुल दर्द नहीं करता।

यह बड्स आपको दीवाना क्यों बना देंगे? (Premium Features)

  • 🤫 Up to 25dB Active Noise cancellation earbuds for calling (ANC): यह इसका सबसे किलर फीचर है। अगर आप कॉल पर हैं और आपके पास से कोई ट्रेन भी गुज़र जाए, तो भी सामने वाले को पता तक नहीं चलेगा! (Your world undisturbed).
  • 🧏 Transparency Mode: जब आपका मन करे, आप एक टच से नॉइज़ कैंसलेशन हटा भी सकते हैं। इससे आपको बाहर की आवाज़ (जैसे कोई आपको बुला रहा हो) और गाने दोनों एक साथ सुनाई देंगे।
  • 🎙️ Quad Mic AI Deep Call: कॉलिंग के लिए इसमें 4 माइक के साथ AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का सपोर्ट है, जो आपकी आवाज़ को गहराई से पकड़ता है और एकदम साफ़ तरीके से आगे भेजता है।
  • 🔊 12mm Dynamic Bass Driver: चाहे आपको मूवी देखनी हो, कॉल पर बात करनी हो, या DJ वाले सॉन्ग सुनने हों, इसका 12mm का बड़ा ड्राइवर हर जगह साफ़ और दमदार बास (Bass) देता है।
  • Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी: इसमें सबसे लेटेस्ट ब्लूटूथ 5.4 है। बस डब्बी खोलो और यह आपके फ़ोन से पलक झपकते ही एकदम कनेक्ट हो जाता है।
  • 🔋 48 घंटे का प्लेबैक: इसकी बैटरी पूरे 48 घंटे चलती है, यानी चार्जिंग की नो-टेंशन!

मज़बूती और प्रोटेक्शन:

🌧️ IP55 Dust & Water Resistance: अगर आप इसे पहनकर जिम में पसीना बहाते हैं या यह थोड़ी बहुत बारिश में भीग जाता है, तो भी इसे कुछ नहीं होगा। यह पूरी तरह से डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट है। Calling Ke Liye Sabse Best Earbuds Kaun Sa Hai

💡 किसके लिए खास है? यह बड्स हर तरह के लोगों (Gamers, Music Lovers, Callers) के लिए एकदम परफेक्ट “All-Rounder” है।

✅ Pros (अच्छाई)❌ Cons (कमी)
25dB ANC (ट्रेन का शोर भी गायब)बजट थोड़ा सा हाई है (लेकिन पैसा वसूल है)
Quad Mic + AI for Deep Calling
IP55 Water & Dust Proof
कानों के लिए बेहद आरामदायक डिज़ाइन

4. BoAt Airdopes 800 (Dolby Audio और 3D सिनेमा का मज़ा)

Calling wale sabse ache earbuds

म्यूजिक की दुनिया का अगर कोई सबसे बड़ा दीवाना और बादशाह है, तो वो है boAt! जहाँ बड़ी-बड़ी कंपनियाँ आपको हज़ारों रुपये में टॉप फीचर्स देती हैं, वहीं boAt काफी कम दामों में ऐसे फीचर्स दे देता है जिसकी आप उम्मीद भी नहीं करते।

boAt Airdopes 800 एक ऐसा ही प्यारा और शानदार बड्स है। जब आप इसे लगाकर कोई मूवी देखते हैं, तो आपको ऐसा लगता है जैसे आप किसी बड़े थियेटर में बैठकर हॉलीवुड मूवी का मज़ा ले रहे हैं। हर डायलॉग और बैकग्राउंड म्यूजिक इतने अच्छे से फील होता है, मानो आप 30 हज़ार का बड्स इस्तेमाल कर रहे हों।

क्यों है यह बड्स सबसे अलग? (Super Premium Features)

  • 🍿 Dolby Audio (3D साउंड का मज़ा): बस 3 सेकंड तक बड्स को टच करके रखें और डॉल्बी ऑडियो एक्टिवेट हो जाता है। इसमें लगे 10mm Titanium Drivers आपको boAt का असली ‘सिग्नेचर साउंड’ देते हैं।
  • 🗣️ ख़ास इंडिया के लिए माइक (AI-ENx™): कॉलिंग के लिए इसमें 4 माइक (Quad Mics) हैं। सबसे बड़ी बात, इसे खास “Indian Environments” (भारतीय सड़कों और शोर) के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि सामने वाले को आपकी आवाज़ एकदम साफ़ जाए।
  • 💻 Multi-Point Connectivity (एक साथ 2 डिवाइस): यह इसका सबसे कूल फीचर है। आप इसे एक ही समय में अपने लैपटॉप और फ़ोन दोनों से कनेक्ट कर सकते हैं। लैपटॉप पर मूवी देखते वक़्त अगर फ़ोन पर कॉल आ जाए, तो यह अपने आप फ़ोन पर स्विच हो जाएगा।
  • 🎛️ boAt Hearable App & Adaptive EQ: इसका अपना एक ऐप आता है जहाँ आप टच कंट्रोल्स को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। साथ ही इसमें ‘Adaptive EQ Mode’ है, जो आपके कानों के सुनने की क्षमता के हिसाब से आवाज़ को खुद-ब-खुद परफेक्ट कर लेता है।
  • 🎮 BEAST™ Mode (50ms Low Latency): गेम खेलने वालों के लिए तो यह सोने पे सुहागा है। गेम खेलते वक़्त आवाज़ में बिल्कुल देरी (Lag) नहीं होती, हर फुटस्टेप की आवाज़ एकदम क्लियर आती है।
  • 🚀 Google Fast Pair & In-Ear Detection: डिब्बी खोलते ही यह तुरंत फ़ोन से कनेक्ट हो जाता है (Fast Pair)। और कान से निकालते ही गाना अपने आप रुक जाता है (In-Ear Detection)।

बैटरी और मज़बूती:

इसकी बैटरी आपको 40 घंटे का Playtime देती है। साथ ही इसमें Type-C फ़ास्ट चार्जिंग भी है। यह Sweat/Water-Resistant है, यानी पसीने या पानी की छींटों से इसे कोई नुकसान नहीं होगा। यह 6 शानदार कलर्स में उपलब्ध है।

किसके लिए बेस्ट है? यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जिन्हें OTT पर मूवीज़ देखना बहुत पसंद है और जो ऑफिस के काम के लिए एक साथ लैपटॉप और फ़ोन दोनों इस्तेमाल करते हैं। और गेम खेलने वालों के लिए तो यह सोने पे सुहागा है।

✅ Pros (अच्छाई)❌ Cons (कमी)
Dolby Audio Support (थियेटर जैसी आवाज़)40 घंटे बैटरी (बाकियों में 60-70H मिल रही है)
Multi-Point Connectivity (फ़ोन + लैपटॉप)
In-Ear Detection (कान से निकालते ही गाना पॉज़)
Special Mic for Indian Noise

5. BOULT Y1 (बजट किंग – Bike Riding और Traffic के लिए Best)

Traffic me calling ke liye best earbuds

अगर आपको महंगे बड्स का ज्यादा शौक नहीं है, और आप सिर्फ कॉलिंग और गाने सुनने के लिए कोई ऐसा बड्स ढूंढ रहे हैं जिसकी कीमत भी काफी कम हो और बैटरी भी हफ्ते भर चल जाए, तो Boult Y1 आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगा।

खासकर जो लोग Traffic me calling ke liye best earbuds चाहते हैं या फिर Bike chalate time baat karne wale earbuds ढूंढते रहते हैं, उनके लिए यह एक ‘पैसा वसूल’ चॉइस है।

कम दाम में बड़े फीचर्स (Why Choose This?)

  • 🏍️ Zen™ ENC Mode (हवा और ट्रैफिक में भी साफ़ आवाज़): जब आप बाइक चला रहे होते हैं, तो सबसे बड़ी दिक्कत हवा की होती है। इसका Zen ENC मोड ट्रैफिक के शोर और हवा की आवाज़ को कम कर देता है, ताकि सामने वाले को आपकी आवाज़ क्लियर सुनाई दे।
  • 🔋 50H Playtime (म्यूजिक मैराथन): कम कीमत होने के बावजूद यह आपको 50 घंटे की बैटरी लाइफ देता है। और सबसे मज़ेदार बात? बड्स को एक बार फुल चार्ज करने पर ये लगातार 10 घंटे तक चलते हैं! इसमें Type-C फ़ास्ट चार्जिंग भी है।
  • Bluetooth 5.3 (Blink & Pair™): डिब्बी खोलते ही यह एक झटके में फ़ोन से कनेक्ट हो जाता है। बाइक चलाते वक़्त फ़ोन जेब में होने पर भी इसका कनेक्शन टूटता नहीं है।
  • 🔊 10mm BoomX™ Bass Drivers: अगर आप फ्री टाइम में ऑफिस में या घर पर गज़ल, मूवी या गाने सुनना पसंद करते हैं, तो इसके 10mm ड्राइवर्स आपको एक बहुत ही शानदार ‘फील’ और बास (Bass) देंगे।

स्मार्ट कंट्रोल्स और मज़बूती:

  • 🗣️ Voice Assistant & Touch Control: अगर आप बाइक चला रहे हैं या आपका फ़ोन आपसे दूर है, तो आप सिर्फ एक टच से कॉल रिसीव कर सकते हैं। यही नहीं, आप Google Assistant या Siri को आवाज़ देकर बिना फ़ोन छुए किसी को भी कॉल लगा सकते हैं या गाना बदल सकते हैं।
  • 💦 IPX5 Water Resistant: पसीना हो या हल्की-फुल्की बारिश, यह वाटर-रेजिस्टेंट है, इसलिए ख़राब होने की टेंशन नहीं।

किसके लिए बेस्ट है? यह बड्स केवल उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनका बजट टाइट है, लेकिन उन्हें डेली कॉलिंग, बाइक राइडिंग और नॉर्मल गाने सुनने के लिए एक भरोसेमंद साथी चाहिए।

✅ Pros (अच्छाई)❌ Cons (कमी)
बहुत ही कम कीमत (Budget Friendly)ड्राइवर्स 10mm के हैं (13mm होते तो आवाज़ और लाउड होती)
बाइक चलाने वालों के लिए Zen ENCडिज़ाइन बहुत सिंपल (Basic) है
सिंगल चार्ज पर 10 घंटे का बैकअप
Voice Assistant का सपोर्ट

Conclusion: तो फाइनल कौन सा खरीदें? (मेरी सही राय)

दोस्तों, मुझे पता है कि इतने सारे ऑप्शंस देखकर दिमाग कंफ्यूज हो जाता है। इसलिए मैंने आपकी ज़रूरत के हिसाब से इन्हें 4 हिस्सों में बाँट दिया है ताकि आपका पैसा बिल्कुल सही जगह लगे:

  • 🚆 सफर और भारी शोर के लिए (Premium Choice): अगर आपका बजट थोड़ा अच्छा है और आप चाहते हैं कि ट्रेन या ट्रैफिक का शोर बिल्कुल न आए, तो आँख बंद करके [realme Buds T200x] ले लीजिए। इसका 25dB ANC जादू की तरह काम करता है।
  • 🔋 बैटरी का बाप और ऑफिस कॉल्स: अगर आप बार-बार चार्ज करने से नफरत करते हैं और दिन भर मीटिंग्स में रहते हैं, तो [BOULT Z40 V2.0] आपके लिए है (70 घंटे की बैटरी और 4 माइक)।
  • 🏍️ टाइट बजट और बाइक राइडर्स: अगर आपकी जेब में पैसे कम हैं और आप Bike chalate time baat karne wale earbuds ढूंढ रहे हैं, तो [BOULT Y1] सबसे ‘पैसा वसूल’ डील है।
  • 💻 मूवीज़ और लैपटॉप-फ़ोन मल्टीटास्किंग: अगर आप मूवीज़ के शौक़ीन हैं और एक साथ फ़ोन और लैपटॉप कनेक्ट रखना चाहते हैं, तो [boAt Airdopes 800] का डॉल्बी ऑडियो आपको निराश नहीं करेगा।

💡 मेरी एक छोटी सी सलाह: ऑनलाइन कीमत हर दिन बदलती रहती है। जो भी बड्स आपकी ज़रूरत में फिट बैठ रहा हो, उसके नीचे दिए गए Amazon और Flipkart दोनों बटन पर क्लिक करके रेट चेक करें, जहाँ सस्ता मिल रहा हो, वहीं से मंगा लें!

FAQ: Calling Ke Liye Sabse Best Earbuds (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

  1. Calling ke liye sabse best earbuds kaun sa hai?

    कॉलिंग के लिए वो ईयरबड्स सबसे बेस्ट होते हैं जिनमें ‘Quad Mic’ (4 माइक) और ‘ENC’ (Environmental Noise Cancellation) हो। इस लिस्ट में realme Buds T200x और BOULT Z40 कॉलिंग के लिए सबसे दमदार हैं।

  2. Bike chalate time baat karne wale earbuds कौन से अच्छे हैं?

    बाइक चलाते वक़्त हवा का शोर सबसे ज्यादा परेशान करता है। इसके लिए Boult Y1 एक बेहतरीन विकल्प है क्योंकि इसमें Zen™ ENC मोड है जो हवा और ट्रैफिक के शोर को काट देता है।

  3. Best calling earbuds under 1500 कौन से हैं?

    ₹1500 के बजट में BOULT Z40 V2.0 और Boult Astra सबसे टॉप पर आते हैं। इनमें आपको 45 से 70 घंटे तक की बैटरी और क्लियर कॉलिंग के लिए 4 माइक का सपोर्ट मिल जाता है।

  4. क्या TWS ईयरबड्स से ऑफिस की मीटिंग (Zoom/Teams) ली जा सकती है?

    बिल्कुल! आज के लेटेस्ट बड्स (जैसे boAt Airdopes 800) मल्टी-पॉइंट कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। आप इन्हें अपने लैपटॉप से कनेक्ट करके घंटों तक बिना आवाज़ फटे मीटिंग्स ले सकते हैं।

  5. क्या पसीने या बारिश से ये ईयरबड्स खराब हो जाते हैं?

    हमारी लिस्ट में मौजूद realme T200x (IP55) और Boult Y1 (IPX5) वाटर-रेजिस्टेंट हैं। यानी जिम के पसीने या हल्की बारिश से इन्हें कोई नुकसान नहीं होता।

Image Product Features Price
1
4
GOBOULT Z40

70H Playtime

2
GOBOULT Astra Truly

48H Playtime

3
4
realme Buds T200x

48 Hrs Playback

4
Boat Airdopes 800

Dolby Audio

5
GOBOULT Y1

50Hr Playtime

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *