Best Earbuds Under 2000 with Noise Cancelling in India: हमारे देश के नौजवान अक्सर अपनी मेहनत की कमाई उन गैजेट्स पर खर्च कर देते हैं जो असल में वह काम करते ही नहीं, जिसका कंपनी दावा करती है। आजकल ईयरबड्स कंपनियां एक बहुत बड़ा खेल खेल रही हैं वे ANC (Active Noise Cancellation) के नाम पर आपको ENC (Environmental Noise Cancellation) वाले ईयरबड्स थमा देती हैं। ₹1000 से ₹2000 की रेंज में हम यह सोचकर पैसे दे देते हैं कि अब शोर से छुटकारा मिल जाएगा, लेकिन असलियत तब पता चलती है जब कान में बड्स लगाने के बाद भी बाहर का शोर सुनाई देता है।

मेरे प्यारे दोस्तों, आज मैं आपको इस “मार्केटिंग स्कैम” से बचाने आया हूँ। अगर आप भी Best Earbuds Under 2000 with Noise Cancelling की तलाश में हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए है। यहाँ हम सिर्फ लिस्ट नहीं देंगे, बल्कि आपको यह भी समझाएंगे कि ANC और ENC में क्या फर्क है, ताकि भविष्य में कोई भी कंपनी आपको लूट न सके।
आइये सबसे पहले समझते हैं उस अंतर को जो आपके पैसे बचाएगा, और फिर जानेंगे ₹2000 के अंदर आने वाले उन चुनिंदा ईयरबड्स के बारे में जो सच में “Noise Cancellation” का जादू दिखाते हैं।
ANC vs ENC dono me kya antar hai: असली और नकली ‘Noise Cancellation’ का फर्क
अक्सर लोग डिब्बे पर “Noise Cancellation” लिखा देखकर उसे खरीद लेते हैं, लेकिन जब घर आकर पता चलता है कि पंखे की आवाज़ तो अभी भी आ रही है। तो ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपने ANC और ENC के बीच का अंतर नहीं समझा।
1. ANC क्या है? (म्यूजिक का असली मजा)
ANC का मतलब है Active Noise Cancellation। इसे आप अपनी प्राइवेसी का “शांति का बटन” भी कह सकते हैं।

- यह कैसे काम करता है? जब आप बस, मेट्रो या ऑफिस में होते हैं, तो यह फीचर बाहर के शोर (जैसे इंजन की आवाज़, ट्रैफिक का शोर या एसी की घर-घर) को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से काट देता है।
- फायदा: इसे ऑन करते ही बाहर की दुनिया शांत हो जाती है और आपको सिर्फ अपना म्यूजिक या पॉडकास्ट सुनाई देता है। यह फीचर पढ़ाई करने वालों और सफर करने वालों के लिए वरदान है।
2. ENC क्या है? (कॉलिंग का साथी)
ENC का मतलब है Environmental Noise Cancellation। इसका आपके म्यूजिक सुनने के अनुभव से कोई लेना-देना नहीं है।
- यह कैसे काम करता है? यह फीचर तब एक्टिव होता है जब आप कॉल पर बात कर रहे होते हैं। यह आपके ईयरबड्स के माइक्रोफोन के जरिए आपके आस-पास के शोर (जैसे हवा या शोर-शराबा) को पहचानता है और उसे दबा देता है।
- फायदा: इसे “Clear Calling” फीचर भी कहते हैं। इससे फायदा यह होता है कि आपकी आवाज़ सामने वाले व्यक्ति को एकदम साफ सुनाई देती है, भले ही आप ट्रैफिक के बीच खड़े हों।
ANC और ENC में सबसे बड़ा फर्क
बहुत से लोग यही गलती करते हैं कि ENC को ही ANC समझ लेते हैं, जबकि दोनों का काम बिल्कुल अलग है।
- ANC = आपके कानों तक आने वाले बाहर के शोर को कम करता है
- ENC = आपकी आवाज़ को call पर सामने वाले तक साफ पहुंचाने में मदद करता है
यही वजह है कि अगर आप music aur travelling के लिए earbuds ले रहे हैं, तो ANC ज्यादा जरूरी है।
लेकिन अगर आपकी पहली जरूरत calling है, तो ENC आपके लिए ज्यादा काम का feature है।
अगर अब भी थोड़ा confusion है…
अगर आपको अभी भी ANC और ENC का फर्क पूरी तरह साफ नहीं हुआ, तो नीचे दी गई table से आपको यह बात और आसानी से समझ में आ जाएगी। इस table में हमने दोनों features का काम बहुत आसान तरीके से दिखाया है, ताकि earbuds खरीदते समय आगे कभी confusion न रहे।
| फीचर | ANC (Active Noise Cancellation) | ENC (Environmental Noise Cancellation) |
| किसके लिए? | आपके लिए (ताकि आपको बाहर का शोर न सुनाई दे)। | सामने वाले के लिए (ताकि कॉल पर आपकी आवाज़ साफ जाए)। |
| कैसे काम करता है? | यह बाहर के शोर को ‘काटने’ के लिए विरोधी लहरें (Anti-noise) पैदा करता है। | यह केवल आपके बैकग्राउंड के शोर को माइक्रोफोन के जरिए कम करता है। |
| फायदा | मेट्रो, बस या भीड़ में शांति से म्यूजिक सुन सकते हैं। | ट्रैफिक या शोर वाली जगह में कॉल पर बात करना आसान होता है। |
| कीमत | यह महँगी टेक्नोलॉजी है, ₹1500-2000 से शुरू होती है। | यह सस्ती टेक्नोलॉजी है, ₹500 वाले ईयरबड्स में भी मिल जाती है। |
क्या सच में ‘असली’ Noise Cancelling Earbuds Under 2000 के नीचे मिलता है?
तो दोस्तों, अब तक आपको समझ आ गया होगा कि ENC और ANC में क्या फर्क है और कंपनियाँ कैसे मार्केटिंग का खेल खेलती हैं। अब आते हैं सबसे बड़े सवाल पर क्या ₹2000 के बजट में सच में शांति देने वाला (ANC) noise cancelling earbuds under 2000 के नीचे मिल सकता है?
इसका जवाब है जी हाँ, बिल्कुल! 2026 के इस दौर में कॉम्पिटिशन इतना बढ़ गया है कि अब बजट में भी आपको वह तकनीक मिल रही है जो पहले सिर्फ प्रीमियम बड्स में होती थी। हमने आपके लिए Top 5 Best Earbuds Under 2000 की एक ऐसी लिस्ट तैयार की है, जिसमें हमने केवल उन्हीं बड्स को जगह दी है जो सच में बाहर के शोर को कम (Noise Cancellation) करने में माहिर हैं।
आइये, एक-एक करके इनकी खूबियों, कमियों और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं:
1. Realme Buds T310: (असली ANC, मूवी और म्यूजिक के लिए दमदार ऑप्शन)
अगर आप realme के earbuds लेना चाहते हैं और आपकी पहली जरूरत गाने सुनना, मूवी देखना और बाहर के शोर से बचकर साफ sound का मज़ा लेना है, तो realme Buds T310 आपके लिए एक बहुत ही मजबूत ऑप्शन बन सकता है। खास बात यह है कि अगर आप best earbuds under 2000 with noise cancelling ढूंढ रहे हैं, तो यह model उस list में आराम से जगह बना सकता है।
डिज़ाइन और कंफर्ट
इसका लुक और डिज़ाइन बहुत ही प्रीमियम और स्टाइलिश है। जब आप इसे कानों में लगाते हैं, तो यह बहुत प्यारे लगते हैं। अच्छी बात यह है कि ये न तो बहुत भारी हैं और न ही बहुत हल्के, जिससे इन्हें लंबे समय तक पहनने पर कानों में दर्द नहीं होता।
Noise Cancellation और साउंड क्वालिटी
इसमें आपको 46dB का हाइब्रिड एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) मिलता है। इसका मतलब है कि बस या मेट्रो का शोर आपके म्यूजिक के बीच में नहीं आएगा। साउंड की बात करें तो इसमें 12.4mm के बड़े डायनामिक बास ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो बेस को बहुत गहरा (Deep) बनाते हैं और आवाज़ फुल वॉल्यूम पर भी नहीं फटती। साथ ही, 360° स्पैटियल ऑडियो आपको सिनेमा जैसा अहसास देता है।
बैटरी लाइफ और फीचर्स
इसकी बैटरी को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा:
- ANC ON: 26 घंटे का टोटल प्लेबैक (सिंगल चार्ज पर 6 घंटे)।
- ANC OFF: 40 घंटे का टोटल प्लेबैक (सिंगल चार्ज पर 9 घंटे)।
- कॉलिंग: लगभग 3.5 से 5 घंटे का टॉकटाइम मिलता है।
खास फीचर्स: इसमें Dual Device Pairing का ऑप्शन है, यानी आप एक साथ लैपटॉप और फोन से कनेक्ट रह सकते हैं। गेमिंग लवर्स के लिए इसमें 45ms की अल्ट्रा लो लेटेंसी है, जिससे साउंड और एक्शन में कोई फर्क नहीं आता। यह IP55 रेटिंग के साथ आता है, तो जिम के पसीने या हल्की बारिश से यह खराब नहीं होगा।
Realme Buds T310: Pros & Cons
कीमत और वारंटी: यह आपको अमेज़न पर सेल के दौरान ₹1,799 के आसपास मिल जाता है। कंपनी इस पर 1 साल की वारंटी और 3 खूबसूरत कलर्स के ऑप्शन देती है।
हमारा फैसला
अगर आप ₹2000 के अंदर असली noise cancelling earbuds ढूंढ रहे हैं और आपकी पहली जरूरत music, movies aur shor se door साफ sound है, तो realme Buds T310 आपके लिए एक बहुत बढ़िया option हो सकता है। इसकी sound quality, ANC, design aur extra features इसे काफी मजबूत बनाते हैं। हाँ, इसकी सबसे बड़ी कमी battery hai, lekin बाकी लगभग हर चीज़ में यह काफी दमदार earbuds साबित होता है।
2. BoAt Nirvana Ion ANC: (लंबी बैटरी और Boat lovers के लिए सबसे दमदार ऑप्शन)
दरअसल हर किसी की जरूरत अलग-अलग होती है, और यही वजह है कि earbuds चुनते समय सिर्फ brand नहीं, बल्कि features भी देखना जरूरी हो जाता है। लेकिन अगर आपको boAt कंपनी के earbuds पसंद हैं और आप पहले से ही यही सोच रहे थे कि 2000 रुपये के अंदर Boat का कौन सा ANC earbuds सबसे अच्छा है, तो boAt Nirvana Ion ANC आपके लिए एक बहुत ही बढ़िया option बन सकता है। भारत में boAt एक ऐसा ब्रांड है जिसे हर कोई पसंद करता है।
यह earbuds खास तौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है जो boAt brand पर भरोसा करते हैं और एक ऐसा model चाहते हैं जिसमें लंबी battery, ANC, calling, gaming aur stylish look सब कुछ एक साथ मिल जाए। इसी वजह से यह boAt lovers के बीच काफी पसंद किया जाने वाला earbuds बन सकता है।
बैटरी ऐसी कि चार्जर भूल जाओगे
इस ईयरबड की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। इसमें आपको 120 घंटे का टोटल प्लेबैक मिलता है। अगर आप एक बार इसे फुल चार्ज कर लें, तो शायद आपको कई दिनों तक चार्जर ढूंढने की ज़रूरत ही न पड़े। इसमें फास्ट टाइप-सी चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
ANC और कॉलिंग क्वालिटी
इसमें आपको 32dB तक का Active Noise Cancellation मिलता है। हालांकि यह Realme (46dB) जितना ताकतवर नहीं है, लेकिन आपके आसपास के हल्के शोर को यह काफी अच्छे से दबा देता है। कॉलिंग के लिए इसमें 4 माइक्रोफोन्स और ENx™ टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे आपकी आवाज़ एकदम क्रिस्टल क्लियर जाती है।
स्मार्ट फीचर्स और गेमिंग
- Dual EQ Modes: आप अपनी पसंद के हिसाब से साउंड प्रोफाइल (Bass या Balanced) चुन सकते हैं।
- Dual Device Pairing: इसे भी आप एक साथ दो डिवाइसेस (जैसे लैपटॉप और फोन) से कनेक्ट रख सकते हैं।
- Beast Mode: गेमर्स के लिए इसमें 60ms की लो लेटेंसी दी गई है, जिससे गेम खेलते वक्त साउंड में कोई रुकावट नहीं आती।
- Google Fast Pair: बॉक्स खोलते ही यह आपके एंड्रॉइड फोन से चुटकियों में कनेक्ट हो जाता है।
कीमत और ऑफर्स: यह ईयरबड अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर अलग-अलग कीमतों में मिलता है, लेकिन अक्सर सेल में यह ₹1,999 के आसपास मिल जाता है। अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं, तो कभी-कभी ₹250 तक का कैशबैक भी मिल जाता है, जिससे यह और भी सस्ता पड़ता है।
कीमत और वारंटी: यह आपको अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर अलग अलग सेल के दौरान ₹1,899 के आसपास मिल जाता है। कंपनी इस पर 1 साल की वारंटी और 7 खूबसूरत कलर्स के ऑप्शन bhi देती है।
हमारा फैसला: अगर आप ₹2000 के अंदर Boat का एक ऐसा ANC earbuds चाहते हैं जिसमें battery सबसे दमदार हो, calling अच्छी हो, gaming भी हो जाए और brand par bharosa bhi mile, तो boAt Nirvana Ion ANC आपके लिए एक बहुत मजबूत option है। खासकर boAt lovers के लिए यह ऐसा earbuds बन सकता है जो एक ही बार में कई जरूरतों को पूरा कर दे।
3. Noise Buds N2 Pro: कम बजट में ‘धाकड़’ फीचर्स
अगर आपका budget थोड़ा कम है, लेकिन फिर भी आप कम कीमत में ANC वाला अच्छा earbuds लेना चाहते हैं, तो Noise Buds N2 Pro आपके लिए एक बढ़िया option बन सकता है। यह earbuds उन लोगों के लिए खास तौर पर अच्छा है जो कम बजट में ऐसा model चाहते हैं जो music, movies, running, gym aur travel सब जगह काम आ सके।
प्रीमियम मैटेलिक डिज़ाइन (Metallic Finish)
इस ईयरबड की सबसे पहली चीज़ जो आपका दिल जीत लेगी, वो है इसका Metallic Finish डिज़ाइन। यह देखने में बहुत ही महंगा और स्टाइलिश लगता है। साथ ही, इसमें आपको 9 कलर ऑप्शन्स मिलते हैं, जिससे आप अपनी पसंद का रंग चुन सकते हैं।
दमदार बैटरी और लेटेस्ट कनेक्टिविटी
- 70 घंटे का Playtime: इसकी बैटरी लाइफ बहुत ही जबरदस्त है। एक बार चार्ज करने पर यह लंबे समय तक आपका साथ निभाती है।
- Bluetooth v6.0: इसमें सबसे लेटेस्ट ब्लूटूथ वर्जन दिया गया है, जो न सिर्फ फास्ट कनेक्ट होता है बल्कि इसकी रेंज भी पुरानी तकनीक से बेहतर है।
- Google Fast Pair: बॉक्स खोलते ही यह आपके फोन से कनेक्ट होने के लिए तैयार हो जाता है।
नॉइज़ कैंसलेशन और कॉलिंग
इसमें 32dB तक का Active Noise Cancellation (ANC) मिलता है, जो ऑफिस या ट्रैवलिंग के दौरान हल्के-फुल्के शोर को आसानी से सोख लेता है। कॉलिंग के लिए इसमें Quad Mic (4 माइक्रोफोन्स) और ENC टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे आपकी आवाज़ सामने वाले को बिना किसी रुकावट के साफ सुनाई देती है।
टिप: “दोस्तों, यह बड्स अक्सर अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर ₹1,499 के आसपास मिल जाते हैं। खरीदने से पहले दोनों वेबसाइट्स पर प्राइस जरूर चेक करें, क्योंकि कभी-कभी किसी एक साइट पर यह और भी सस्ता मिल सकता है!”
हमारा फैसला: अगर आप कम बजट में ANC वाला earbuds चाहते हैं और ऐसा model ढूंढ रहे हैं जो music, travel, gym, calling aur daily use सबके लिए अच्छा रहे, to Noise Buds N2 Pro आपके लिए एक समझदारी भरा option हो सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो 1500 रुपये के आसपास एक stylish aur feature-loaded earbuds चाहते हैं, यह model काफी अच्छा साबित हो सकता है।
4. Boult Z40 Pro (बहुत लंबी बैटरी और हर तरह के इस्तेमाल के लिए दमदार ऑप्शन)
अगर आप हफ्तों तक घर से बाहर रहते हैं, अपने साथ charger रखना पसंद नहीं करते, और साथ ही ऐसा earbuds चाहते हैं जो कॉलिंग, म्यूजिक, travel, gaming aur daily use लगभग हर जरूरत को पूरा कर सके, तो Boult Z40 Pro आपके लिए एक बहुत मजबूत option बन सकता है। इस earbuds की सबसे बड़ी पहचान इसकी बहुत लंबी battery life है, जिसकी वजह से यह उन लोगों के लिए खास बन जाता है जो बार-बार charging के झंझट से दूर रहना चाहते हैं।
ANC और sound performance
Boult Z40 Pro में Active Noise Cancellation दिया गया है, जिसकी वजह से आप बाहर के शोर को कुछ हद तक कम करके music aur movies का मज़ा ले सकते हैं। अगर आप travel के दौरान या शोर वाली जगह पर earbuds इस्तेमाल करते हैं, तो यह feature आपके काफी काम आ सकता है।
डिज़ाइन जो पहली नज़र में पसंद आ जाए
इस बड्स का डिज़ाइन इतना प्यारा और यूनिक है कि कोई भी इसे पहली नज़र में पसंद कर लेगा। यह न केवल दिखने में स्टाइलिश है, बल्कि इसके जंगल ग्रीन, इंडिगो रस्ट और क्लाउड ब्लू जैसे कलर्स इसे दूसरों से बिल्कुल अलग और प्रीमियम बनाते हैं।
बैटरी और साउंड का घातक मेल
- 100 घंटे का प्लेटाइम: इसकी सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है। बिना ANC के यह बड्स लगातार 100 घंटे तक साथ निभा सकते हैं। यानी एक बार फुल चार्ज करो और चार्जर को भूल जाओ।
- 13mm के धांसू ड्राइवर्स: इसमें काफी बड़े ड्राइवर्स दिए गए हैं जो आपको ‘रिचर बास’ (Richer Bass) का अनुभव देते हैं। अगर आप बास वाले गाने और एक्शन फिल्में पसंद करते हैं, तो आपको मज़ा आ जाएगा।
- App सपोर्ट: इस बजट में ऐप का सपोर्ट मिलना बहुत बड़ी बात है, जिससे आप साउंड को अपनी पसंद के हिसाब से सेट कर सकते हैं।
गेमिंग और कॉलिंग फीचर्स
- Combat™ मोड: गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें 45ms की अल्ट्रा लो लेटेंसी दी गई है, जिससे गेम खेलते समय आवाज़ और एक्शन में कोई फर्क नहीं आता।
- Quad Mic ENC: कॉलिंग के लिए इसमें चार माइक्रोफोन्स दिए गए हैं जो आपके बैकग्राउंड शोर को दबाकर आपकी आवाज़ को साफ रखते हैं।
- Dual Device Pairing: आप एक साथ दो डिवाइसेस (जैसे फोन और टैबलेट) से कनेक्ट रह सकते हैं।
कीमत और वारंटी: यह बड्स अक्सर अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर ₹1,499 के आसपास मिल जाते हैं। कंपनी इस पर 1 साल की वारंटी देती है और यह IPX5 वाटर रेजिस्टेंट है, जिससे पसीने या पानी की हल्की बौछारों से यह खराब नहीं होगा।
हमारा फैसला: अगर आप कम बजट में ऐसा earbuds चाहते हैं जो battery में सबसे ज्यादा दमदार हो, calling में अच्छा हो, gaming में भी काम आए और look में भी शानदार लगे, तो Boult Z40 Pro आपके लिए एक बहुत मजबूत choice बन सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय तक बाहर रहते हैं और बार-बार charging नहीं करना चाहते, यह earbuds काफी समझदारी भरा option है।
5. Redmi Buds 5 (Redmi lovers और दमदार ANC चाहने वालों के लिए बढ़िया ऑप्शन)
अगर आपको Redmi brand पसंद है और आप 1500 रुपये के अंदर ऐसा earbuds लेना चाहते हैं जिसमें म्यूजिक, मूवी, calling aur ANC सबका अच्छा मेल मिले, तो Redmi Buds 5 आपके लिए एक बहुत अच्छा option बन सकता है। खासकर उन लोगों के लिए जो Redmi के products पर भरोसा करते हैं और एक ऐसा earbuds चाहते हैं जो features के मामले में भी मजबूत हो।
ANC और sound performance
Redmi Buds 5 की सबसे बड़ी ताकत इसका 46dB Hybrid Active Noise Cancellation है। अगर आप बाहर के शोर से बचकर गाने सुनना या मूवी देखना चाहते हैं, तो यह feature आपके बहुत काम आ सकता है। यही वजह है कि यह earbuds उन लोगों के लिए अच्छा माना जा सकता है जो best earbuds under 2000 with noise cancelling ढूंढ रहे हैं।
साथ ही इसमें 12.4mm titanium drivers दिए गए हैं, जो sound को और दमदार बनाते हैं। गाने सुनते समय आवाज़ साफ और balanced महसूस हो सकती है, जबकि मूवी देखते समय dialogues aur background sound भी अच्छा सुनाई दे सकता है। अगर आपकी पहली पसंद sound quality है, तो यह model आपको काफी पसंद आ सकता है।
कॉलिंग परफॉर्मेंस
Calling के लिए इसमें Dual Mic AI Voice Enhancement दिया गया है, जिससे आपकी आवाज़ सामने वाले तक ज्यादा साफ जा सकती है। अगर आप रोज़ाना calls करते हैं, तो यह feature आपको calling के दौरान बेहतर अनुभव दे सकता है।
46dB हाइब्रिड ANC: खामोशी का जादू
इस ईयरबड की सबसे बड़ी खासियत इसका 46dB हाइब्रिड एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन है। यह अपने आसपास के शोर को पहचानने के लिए ‘Deep, Balanced, और Light’ जैसे तीन अलग-अलग मोड्स का इस्तेमाल करता है। यह बस की गड़गड़ाहट से लेकर ऑफिस की बातचीत तक, सब कुछ काफी हद तक शांत कर देता है।
स्मार्ट ऐप सपोर्ट और बैटरी
- Xiaomi Earbuds App: आप इस ऐप के जरिए अपनी पसंद के हिसाब से साउंड और टच कंट्रोल्स को कस्टमाइज़ (Customize) कर सकते हैं।
- बैटरी लाइफ: इसमें आपको 38 घंटे का टोटल प्लेबैक मिलता है, जो आपकी डेली जरूरतों के लिए काफी है।
- Dual Device Pairing: आप इसे एक साथ अपने लैपटॉप और फोन से कनेक्ट रख सकते हैं, जिससे कॉल्स और म्यूजिक के बीच स्विच करना बहुत आसान हो जाता है।
डिजाइन और कलर
Redmi Buds 5 देखने में भी काफी साफ और premium feel वाला earbuds लगता है। साथ ही इसमें 3 अच्छे color options मिलते हैं, जिससे आप अपनी पसंद का रंग चुन सकते हैं।
कीमत और वारंटी: यह आपको अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर अक्सर ₹1,599 के आसपास मिल जाता है। यह 3 बेहतरीन कलर्स में उपलब्ध है और कंपनी इस पर 1 साल की वारंटी भी देती है।
हमारा फैसला: अगर आप Redmi brand पसंद करते हैं और ऐसा earbuds चाहते हैं जिसमें अच्छा ANC, दमदार sound, calling support aur dual device connectivity मिले, तो Redmi Buds 5 आपके लिए एक बहुत अच्छा option बन सकता है। खासकर music aur movies के लिए यह earbuds काफी बढ़िया महसूस हो सकता है। हाँ, इसकी सबसे बड़ी कमी इसका battery backup है, लेकिन बाकी features इसे काफी मजबूत choice बनाते हैं।
Conclusion
अगर आप काफी समय से best earbuds under 2000 with noise cancelling in India खोज रहे थे, तो अब आपको काफी हद तक साफ समझ में आ गया होगा कि इस बजट में कौन-कौन से models सच में देखने लायक हैं। सबसे जरूरी बात यह है कि earbuds खरीदते समय सिर्फ noise cancellation लिखा देखकर खुश नहीं हो जाना चाहिए, बल्कि यह भी समझना चाहिए कि उसमें ANC है या सिर्फ ENC।
दोस्तों, हमने इस लिस्ट में उन 5 बेहतरीन ईयरबड्स को देखा जो ₹2000 के अंदर आपको असली Noise Cancellation और शानदार फीचर्स देते हैं। लेकिन, हर किसी की जरूरत अलग होती है। अगर आप अब भी थोड़े कन्फ्यूज हैं, तो नीचे दी गई मेरी सलाह को देखें:
- अगर आपको सबसे तगड़ा ANC और बेस्ट साउंड चाहिए: तो आप बिना सोचे Realme Buds T310 या Redmi Buds 5 की तरफ जा सकते हैं। इनमें 46dB का ANC मिलता है जो इस बजट में सबसे बेस्ट है।
- अगर आपको चार्जर से नफरत है और हफ़्तों की बैटरी चाहिए: तो boAt Nirvana Ion ANC (120h) या Boult Audio Z40 Pro (100h) आपके लिए बाहुबली ऑप्शन हैं।
- अगर आपका बजट ₹1500 से कम है और आपको स्टाइल चाहिए: तो Noise Buds N2 Pro सबसे पैसा वसूल ईयरबड है।
अब सीधी बात यह है कि 2000 रुपये के अंदर भी अच्छे noise cancelling earbuds मिलते हैं, लेकिन सही चुनाव वही होगा जो आपकी जरूरत के हिसाब से हो। किसी को battery ज्यादा चाहिए, किसी को calling, किसी को music aur kisi ko gaming. इसलिए वही earbuds सबसे अच्छा है जो आपके काम को सबसे अच्छे तरीके से पूरा करे।
खरीदने से पहले एक जरूरी बात!
याद रखें कि ऑनलाइन सेल और ऑफर्स की वजह से इन ईयरबड्स की कीमतें ऊपर-नीचे होती रहती हैं। इसीलिए, खरीदने से पहले अमेज़न और फ्लिपकार्ट दोनों जगह अपनी पसंदीदा बड्स की कीमत एक बार जरूर चेक कर लें।
मुझे उम्मीद है कि इस जानकारी ने आपको एक सही चुनाव करने में मदद की होगी। आपको इनमें से कौन सा ईयरबड सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं!
इसे भी पढ़ें: BoAt Ka Sabse Achcha Earbuds Kaun Sa Hai? जानिए Top 5 Best boat earbuds under 1000
FAQ: Best Earbuds Under 2000 with Noise Cancelling
क्या 2000 रुपये के अंदर सच में Noise Cancelling earbuds मिलते हैं?
हाँ, 2000 रुपये के अंदर सच में अच्छे Noise Cancelling earbuds मिलते हैं। लेकिन यहाँ सबसे जरूरी बात यह है कि आपको ANC और ENC का फर्क समझना चाहिए। क्योंकि कई बार लोग ENC वाले earbuds को ही noise cancelling समझकर खरीद लेते हैं।
ANC और ENC में क्या फर्क होता है?
ANC का काम बाहर के शोर को कम करना होता है, ताकि music aur movies का मजा बिना disturbance के लिया जा सके।
वहीं ENC का काम calling के दौरान आपकी आवाज़ को सामने वाले तक साफ पहुंचाना होता है।
सीधी भाषा में कहें तो:
ANC = आपके कानों के लिए
ENC = आपकी कॉलिंग के लिए
2000 रुपये के अंदर सबसे अच्छा ANC earbuds कौन सा है?
अगर overall देखा जाए, तो realme Buds T310 और Redmi Buds 5 इस बजट में काफी मजबूत options हैं। दोनों में अच्छा ANC, बढ़िया sound aur useful features मिलते हैं।
सबसे लंबी battery वाला earbuds कौन सा है?
अगर battery आपकी पहली जरूरत है, तो boAt Nirvana Ion ANC और Boult Z40 Pro काफी दमदार options हैं।
boAt Nirvana Ion ANC – 120 घंटे तक
Boult Z40 Pro – 100 घंटे तक
इसलिए लंबे समय तक बाहर रहने वालों के लिए ये दोनों बेहतर साबित हो सकते हैं।
calling के लिए कौन सा earbuds बेहतर है?
अगर आपकी पहली जरूरत calling है, to boAt Nirvana Ion ANC और Noise Buds N2 Pro अच्छे options हैं। इनमें mic support aur voice clarity वाले features दिए गए हैं, जिससे calling experience बेहतर हो सकता है।
music और movies के लिए कौन सा earbuds सबसे अच्छा है?
अगर आप music aur movies के लिए earbuds लेना चाहते हैं, तो realme Buds T310 और Redmi Buds 5 काफी अच्छे options हैं। इन दोनों में sound quality, bass aur ANC का अच्छा balance देखने को मिलता है।
gaming के लिए 2000 के अंदर कौन सा earbuds सही रहेगा?
अगर आपको gaming भी करनी है, तो realme Buds T310 और Boult Z40 Pro जैसे models useful रह सकते हैं। इनमें low latency support दिया गया है, जो casual gaming के लिए अच्छा माना जा सकता है।











