CMF Buds Neo vs iQOO Buds vs boAt Airdopes Prime Supreme: अगस्त 2026 में लॉन्च हुए 3 नए Earbuds में कौन सा खरीदें?

CMF Buds Neo vs iQOO Buds vs boAt Airdopes Prime Supreme

मान लीजिए आप अभी Amazon या Flipkart खोलकर बैठे हैं, और आप का ₹2,000 का बजट है, और तीन नए नाम बार-बार आपके सामने आ रहे हैं CMF Buds Neo vs iQOO Buds vs boAt Airdopes Prime Supreme। तीनों ही ईयरबड्स अगस्त 2026 में लॉन्च हुए हैं, तीनों के spec sheet पढ़ने में एक जैसे “impressive” लगते हैं, और यही सबसे बड़ी दिक्कत है जब तीनों अच्छे लगें, तो फैसला और मुश्किल हो जाता है।

इस article में हम specification की list नहीं पढ़ेंगे हम यह समझेंगे कि आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में कौन सा earbud सबसे ज़्यादा काम आएगा। अगर आप रोज़ metro या bus में सफर करते हैं तो आपकी ज़रूरत अलग है, अगर आप रात को दोस्तों के साथ BGMI खेलते हैं तो अलग है, और अगर आपका बजट टाइट है तो सोच बिल्कुल अलग होनी चाहिए।

CMF Buds Neo vs iQOO Buds vs boAt Airdopes Prime Supreme

छोटा जवाब (अगर पढ़ने का टाइम नहीं है): ANC और all-round experience चाहिए तो CMF Buds Neo लीजिए। Gaming आपकी पहली priority है तो iQOO Buds। बजट टाइट है और ANC की ज़रूरत नहीं तो boAt Airdopes Prime Supreme सबसे smart choice है।

अब पूरी कहानी विस्तार से समझते हैं।

Table of Contents

पहले पूरी तुलना एक नज़र में देख लीजिए

FeatureCMF Buds NeoiQOO BudsboAt Airdopes Prime Supreme
लॉन्चअगस्त 2026अगस्त 20262026
कीमत₹1,999₹1,899₹1,499
ANCहाँ, 35dB तक❌ नहीं❌ नहीं
ड्राइवर12.4mm10mm11mm
ब्लूटूथ6.06.16.1
बैटरी (कुल)52 घंटे50 घंटे तक60 घंटे
Dual Device✅✅—
Gaming Latency120ms (गेमिंग मोड में भी)42ms (claimed)45ms (Beast Mode)
ऐप सपोर्टNothing XiQOO ऐपboAt Hearables
माइक4—4 AI-ENx
Water ResistanceIP54IP54IPX5
सबसे अच्छा किसके लिएANC + रोज़ का इस्तेमालGaming + वैल्यूबैटरी + बजट

अब हम हर एक Earbuds को अलग-अलग समझते हैं कि असल ज़िंदगी में इस्तेमाल करने पर क्या फर्क पड़ता है।

1. CMF Buds Neo | अगर आप शोर से परेशान रहते हैं, तो यह आपके लिए है

तीनों Earbuds में सबसे अलग चीज़ जो है CMF Buds Neo के पास है असली ANC, वो भी सिर्फ ₹1,999 जैसी कीमत में।

सोचिए जब आप ऑफिस या घर से कही दूर जा रहे है या वो सुबह जब आप metro में खड़े हैं, आसपास announcement, लोगों की बातें, और train की आवाज़ मिलकर एक शोर का जाल बना देती हैं। ऐसी जगह पर 35dB ANC वाकई फर्क डालता है यह पूरी तरह silence नहीं देगा, लेकिन fan की hum, AC की गुनगुनाहट और engine की लगातार आवाज़ को काफी हद तक दबा देता है। यही वजह है कि हम इसे “commuter’s earbud” कहेंगे।

CMF Buds Neo

साउंड कैसा है? 12.4mm driver के साथ CMF ने इसे warm और bass-focused sound के लिए tune किया है। Nothing X app में जाकर आप EQ खुद customize कर सकते हैं यानी अगर default sound bass-heavy लगे, तो आप उसे अपने हिसाब से बदल सकते हैं। यह ₹5,000 वाले audiophile earbuds को टक्कर नहीं देगा, लेकिन इस price range में इसका पैकेज genuinely दिलचस्प है।

बैटरी की असली गणित

  • सिर्फ earbuds में: करीब 11 घंटे
  • केस के साथ (ANC बंद): 52 घंटे तक
  • ANC चालू रखने पर: करीब 30 घंटे तक ही
  • 10 मिनट चार्जिंग से: लगभग 5.5 घंटे की playback

यानी अगर आप हमेशा ANC ऑन रखते हैं, तो असली बैटरी लाइफ 52 नहीं, 30 घंटे के आसपास मानकर चलें।

सबसे बड़ी कमी क्या है? यह सिर्फ SBC और AAC codec तक सीमित है कोई premium AptX जैसा codec सपोर्ट नहीं। मतलब अगर आप हाई-एंड audio streaming के शौकीन हैं, तो यह वो experience नहीं देगा।

Pros: किसे खरीदना चाहिएCons: किसे नहीं खरीदना चाहिए
जो रोज़ bus, metro, office या cafe में समय बिताते हैंजिनकी सबसे बड़ी priority सिर्फ gaming latency है
जिन्हें music के साथ-साथ movies/calls भी करनी होती हैंजिन्हें ANC की कोई ज़रूरत ही नहीं
जो app से खुद EQ set करना पसंद करते हैंजो सिर्फ सबसे लंबी बैटरी चाहते हैं
जो phone और laptop दोनों एक साथ इस्तेमाल करते हैं

अगर आपको लगता है कि CMF Buds Neo आपकी ज़रूरत के हिसाब से सही बैठ रहा है, तो खरीदने से पहले एक बार Flipkart पर price ज़रूर चेक कर लीजिए कीमतें रोज़ ऊपर-नीचे होते रहते हैं, और कई बार ऑफर में ₹200-300 तक की सीधी बचत भी मिल जाती है। 👇

2. iQOO Buds गेमर्स के लिए बना नया दावेदार

CMF Buds Neo

iQOO ने भी अगस्त के महीने में यानी 2026 में ही अपने नए earbuds लॉन्च किये है कीमत ₹1,899, यानी CMF Buds Neo से सिर्फ ₹100 कम है। लेकिन कीमत का फर्क छोटा है, इस्तेमाल का फर्क बड़ा है।

इसकी असली ताकत Latency

जब आप BGMI या Free Fire खेल रहे हों और दुश्मन के footsteps की आवाज़ आधा सेकंड लेट सुनाई दे, तो वो आधा सेकंड मैच को हरवा सकता है। iQOO Buds का claimed 42ms latency इसी समस्या को हल करने के लिए बनाया गया है CMF Buds Neo के 120ms gaming mode के मुकाबले यह काफी तेज़ है।

साथ में Bluetooth 6.1 और 50 घंटे तक की कुल बैटरी भी मिलती है।

लेकिन एक बड़ा compromise है

iQOO Buds में ANC बिल्कुल नहीं है। तो अगर आपकी असली समस्या यह है कि “bus में बहुत शोर होता है, गाना ठीक से सुनाई नहीं देता”, तो iQOO Buds उस समस्या का हल नहीं है वहाँ CMF Buds Neo ज़्यादा सही चुनाव रहेगा आपके लिए।

Pros: किसे खरीदना चाहिएCons: किसे नहीं खरीदना चाहिए
जो रोज़ या अक्सर mobile gaming करते हैंजिन्हें metro/bus में noise cancellation चाहिए
जिन्हें low latency सबसे ज़्यादा चाहिएजो music के लिए ज़्यादा customization चाहते हैं
जिनका बजट ₹1,900 के आसपास है
जिन्हें ANC की ज़रूरत नहीं

अगर gaming ही आपकी सबसे बड़ी ज़रूरत है और iQOO Buds आपको सही लग रहा है, तो order करने से पहले Amazon पर current price चेक करे, इनके दाम अक्सर बदलते रहते हैं, और सेल के दौरान कभी कभी ₹200-300 तक का ऑफर मिल जाता है| 👇

3. BoAt Airdopes Prime Supreme सबसे ज़्यादा “बजट के हिसाब से समझदार” चुनाव

BoAt Airdopes Prime Supreme

अब बात करते हैं सबसे aggressive price वाले option की सिर्फ ₹1,499 में:

  • 60 घंटे तक की कुल playback
  • Bluetooth 6.1
  • 45ms Beast Mode (गेमिंग के लिए)
  • 4 AI-ENx माइक (कॉल क्लैरिटी के लिए)
  • IPX5 water resistance
  • ASAP fast charging

यानी CMF Buds Neo से करीब ₹500 कम कीमत पर आपको ज़्यादा बैटरी और low latency दोनों मिल रहे हैं यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

असल ज़िंदगी में यह किसके लिए सही है?

सोचिए आपका इस्तेमाल कुछ ऐसा है सुबह music सुनना, बीच-बीच में YouTube देखना, दोस्तों से calls करना, और शाम को थोड़ी-बहुत casual gaming। लेकिन इस पूरी list में “ANC” कहीं भी नहीं है, तो सिर्फ ₹1,499 में यह package बहुत मुश्किल से टक्कर मिल सकती है।

एक ज़रूरी बात याद रखें

“60 घंटे बैटरी” का मतलब यह नहीं कि earbuds एक बार लगाने पर 60 घंटे चलेंगे। यह number केस के साथ मिलाकर calculate होता है earbuds खुद इससे बहुत कम चलेंगे, बाकी backup केस से मिलता है। यह हर earbud पर लागू होता है, सिर्फ boAt पर नहीं।

सबसे बड़ी कमी

इसमें ANC नहीं है। तो अगर noise cancellation आपकी ज़रूरत है, तो इसे CMF Buds Neo के बराबर मत रखिए दोनों अलग ज़रूरतों के लिए बने हैं।

बजट में सबसे ज़्यादा value चाहिए और boAt Airdopes Prime Supreme आपको सही लग रहा है, तो purchase से पहले एक बार Amazon-Flipkart पर आजकी कीमत ज़रूर check कर लें रोज़ price थोड़ा ऊपर-नीचे होता है |👇

तो असल में फैसला कैसे लें? (सीधी भाषा में)

आपकी स्थितिसही चुनाव
रोज़ metro/bus में सफर करते हैं, शोर से परेशान हैंCMF Buds Neo
Gaming आपकी नंबर-1 priority हैiQOO Buds
बजट टाइट है, ANC की ज़रूरत नहींboAt Airdopes Prime Supreme
Music + app से EQ customize करना पसंद हैCMF Buds Neo
सिर्फ सबसे ज़्यादा बैटरी बैकअप चाहिए, कम खर्च मेंboAt Airdopes Prime Supreme
₹100 ज़्यादा देकर बेहतर package चाहिए (CMF vs iQOO)ज़्यादातर लोगों के लिए CMF Buds Neo सिर्फ ₹100 बचाने के लिए ANC, app customization और बड़ा driver छोड़ना समझदारी नहीं

CMF Buds Neo vs boAt Prime Supreme असली सवाल यहीं है

यह comparison सबसे ज़्यादा confuse करता है, क्योंकि दोनों अलग priorities पर बने हैं:

  • CMF (₹1,999): ANC + 12.4mm driver + 52 घंटे बैटरी + app customization
  • boAt (₹1,499): कोई ANC नहीं + 60 घंटे बैटरी + तेज़ 45ms latency + ₹500 सस्ता

मतलब ₹500 बचाकर boAt लेने पर आपको बैटरी और gaming का फायदा मिलता है, और ₹500 ज़्यादा देकर CMF लेने पर आपको शांति (ANC) और बेहतर audio control मिलता है। यह पैसे का सवाल नहीं, ज़रूरत का सवाल है।

एक आसान formula याद रखिए:

  • Travel ज़्यादा करते हैं → CMF
  • Gaming ज़्यादा करते हैं → boAt या iQOO
  • Music + शांति चाहिए → CMF
  • सिर्फ बजट बचाना है → boAt

Final Verdict | तीनों में विजेता कौन?

🥇 CMF Buds Neo | Best Overall New Launch

अगर आप एक ऐसा earbud चाहते हैं जिसमें ANC, अच्छा sound, app customization, dual-device connection और decent battery यह सब एक साथ मिले, तो CMF Buds Neo इस लिस्ट का सबसे complete package है।

🥈 iQOO Buds | Best for Gaming

अगर आपका मुख्य काम gaming है और ANC की ज़रूरत नहीं, तो 42ms claimed latency और ₹1,899 की कीमत इसे एक strong option बनाती है।

🥉 boAt Airdopes Prime Supreme | Best Budget Pick

अगर बजट ₹1,500 के आसपास रखना है, तो 60 घंटे बैटरी और 45ms Beast Mode के साथ यह तीनों में सबसे aggressive value वाला विकल्प है।

एक आखिरी सलाह: सिर्फ “battery hours” या सिर्फ “कीमत” देखकर मत खरीदिए। CMF Buds Neo को उसकी 52-hour battery के लिए मत खरीदिए उसकी असली वजह ANC + customization + sound का combination है। boAt को भी सिर्फ “60 hours” के लिए मत खरीदिए उसकी असली ताकत है कम कीमत + बैटरी + low latency का मेल। Spec-sheet पढ़ना अलग बात है, समझदारी से खरीदना अलग बात है यही फर्क है इस guide और सिर्फ एक comparison table में।

₹2000 से कम में मिलने वाले 5 सबसे बेस्ट ईयरबड्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ) CMF Buds Neo vs iQOO Buds vs boAt Airdopes Prime Supreme

क्या CMF Buds Neo ₹2,000 के अंदर सबसे अच्छा नया earbud है?

अगर आपकी priority ANC और रोज़मर्रा के इस्तेमाल की है, तो हाँ, यह अभी के सबसे मज़बूत नए विकल्पों में से एक है। लेकिन अगर आप gaming-first user हैं, तो iQOO Buds या boAt Airdopes Prime Supreme आपके लिए ज़्यादा सही रहेंगे।

CMF Buds Neo और iQOO Buds में से कौन बेहतर है?

ANC और sound customization के लिए CMF Buds Neo बेहतर है। Gaming latency और थोड़ी कम कीमत के लिए iQOO Buds बेहतर रहेगा।

क्या boAt Airdopes Prime Supreme में ANC मिलता है?

नहीं। इसकी official listing के मुताबिक इसमें ANC नहीं है इसका पूरा फोकस बैटरी लाइफ, low latency, calls और रोज़मर्रा के इस्तेमाल पर है।

CMF Buds Neo की असली बैटरी लाइफ कितनी है?

ANC बंद रखने पर केस के साथ 52 घंटे तक की playback claim की गई है, जबकि ANC ऑन रखने पर यह घटकर करीब 30 घंटे तक रह जाती है।

अगस्त 2026 में लॉन्च हुए इन तीनों earbuds में से gaming के लिए सबसे अच्छा कौन है?

iQOO Buds — 42ms claimed latency के साथ यह इस लिस्ट का सबसे gaming-focused option है, हालांकि boAt Airdopes Prime Supreme का 45ms Beast Mode भी casual gaming के लिए काफी अच्छा है।

₹1,500 के बजट में कौन सा earbud सबसे सही रहेगा?

अगर बजट सख्ती से ₹1,500 के आसपास है और ANC की ज़रूरत नहीं, तो boAt Airdopes Prime Supreme तीनों में सबसे value-for-money विकल्प है।

₹100 ज़्यादा देकर CMF Buds Neo लेना समझदारी है या नहीं?

ज़्यादातर लोगों के लिए हाँ। iQOO Buds और CMF Buds Neo की कीमत में सिर्फ ₹100 का फर्क है, लेकिन CMF में ANC, app customization और बड़ा driver जैसे फायदे मिलते हैं, जो सिर्फ gaming-first buyers के लिए ज़रूरी नहीं हो सकते।

इन तीनों में से कौन-सा earbud रोज़ाना इस्तेमाल (calls, music, gaming, travel) के लिए सबसे बैलेंस्ड है?

अगर एक ही earbud से सब कुछ चलाना है, तो CMF Buds Neo सबसे बैलेंस्ड विकल्प है, क्योंकि इसमें ANC, decent gaming mode, dual-device pairing और app customization सब कुछ एक साथ मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *